कैसे लीक हुई जनरल नरवणे की किताब? पूर्व सेनाध्यक्ष ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, अब थमेगा या और बढ़ेगा बवाल?
Four star of Destiny: पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के मेमोयर ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। जिस पर अब उन्होंने खुद पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
General MM Naravane: पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के मेमोयर ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जनरल नरवणे ने अपने एक्स हैंडल पर पेंगुइन इंडिया का बयान शेयर करते हुए कहा कि उनकी किताब का स्टेटस वही है जो पेंगुइन इंडिया ने बताया है।
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि उनके पास जनरल नरवणे की ऑटोबायोग्राफी के पब्लिशिंग राइट्स हैं, लेकिन किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है। पब्लिशर ने साफ किया कि न तो प्रिंट, न डिजिटल और न ही किसी अन्य फॉर्मेट में कोई कॉपी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई गई है।
पेंगुइन इंडिया ने और क्या कहा?
पेंगुइन ने चेतावनी दी कि यदि किसी प्लेटफॉर्म पर किताब की कोई भी कॉपी ऑनलाइन या ऑफलाइन सर्कुलेट हो रही है, तो यह कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। पेंगुइन के इसी पोस्ट को कोट करते हुए जनरल नरवणे ने स्पष्ट किया कि किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है और सभी जानकारी पब्लिशर द्वारा ही दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
MP Congress News: MP कांग्रेस का ‘डिजिटल प्रहार’ अब ‘कनेक्ट सेंटर’ तय करेगा जिला अध्यक्षों का भविष्य,
नवभारत संपादकीय: 10 दिन बाद खत्म हुआ सस्पेंस, अंततः सतीशन ही केरल के मुख्यमंत्री
This is the status of the book. https://t.co/atLtwhJvl0 — Manoj Naravane (@ManojNaravane) February 10, 2026
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
पेंगुइन इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया कि किताब के गैर-कानूनी सर्कुलेशन के खिलाफ सभी कानूनी उपाय किए जाएंगे। यह बयान पब्लिशर की स्थिति स्पष्ट करने के लिए जारी किया गया। पेंगुइन ने कहा कि किसी भी प्रिंट या डिजिटल कॉपी का शेयर करना कानूनी अपराध है और इसे रोकना जरूरी है।
क्यों मचा है किताब पर बवाल?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किताब की एक कॉपी लेकर लोकसभा में चीन के साथ डोकलाम विवाद पर बीजेपी को घेरने की कोशिश की थी। BJP नेताओं उनके दावे को खारिज किया और कहा कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है। इसलिए इस पर चर्चा नहीं हो सकती। जिसके बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ था।
दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस को सूचना मिली कि किताब की PDF कॉपी बिना अनुमति के सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट पर साझा की जा रही थी। चूंकि जनरल नरवणे पूर्व आर्मी चीफ हैं, उनकी मैन्युस्क्रिप्ट को रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलनी आवश्यक है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल यह जांच कर रही है कि यह डेटा लीक है या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन।
