Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विनेश-बजरंग की सियासी एंट्री पर बृजभूषण शरण सिंह का नया बयान, बोले- हुड्डा ने पहलवानों का किया द्रौपदी जैसा इस्तेमाल

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के हुड्डा परिवार ने पहलवानों को दांव पर लगाकर उनके (सिंह) खिलाफ साजिश रची है, ठीक वैसे ही जैसे महाभारत में पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 08, 2024 | 09:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गोंडा: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के हुड्डा परिवार ने पहलवानों को दांव पर लगाकर उनके खिलाफ साजिश रची है, ठीक वैसे ही जैसे महाभारत में पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख सिंह पर पिछले साल कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ जांच की मांग को लेकर उन्होंने कई हफ्तों तक धरना दिया था।

सिंह ने रविवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”महाभारत में जो जुआ खेला गया था, उसमें द्रौपदी को दांव पर लगाया गया था। पांडव हार गए थे। इस मामले में पांडवों की दलीलों को देश अब भी स्वीकार नहीं कर पा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा के परिवार ने “बेटियों और बहनों की इज्जत दांव पर लगाकर उनके खिलाफ साजिश रची” जिसके लिए आने वाली पीढ़ी उन्हें माफ नहीं करेगी और इसके लिए उन्हें हमेशा दोषी माना जाएगा। वह हुड्डा परिवार से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जिक्र कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:- मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सियासत, अखिलेश-राहुल के वार पर योगी-राजभर का पलटवार

सम्बंधित ख़बरें

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

ओलंपिक सफर का कसक भरा अंत, 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, जज़्बे की मिसाल बनीं विनेश फोगाट

हरियाणा आ रहे बृजभूषण, किसानों ने दी चेतावनी…दादरी में ‘दंगल’ की आशंका

रेसलर विनेश फोगाट के घर में गूंजी किलकारी, सोमवीर राठी बने पिता

विनेश फोगाट और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया तथा एक अन्य ओलंपिक कांस्य विजेता साक्षी मलिक ने पिछले वर्ष इस आंदोलन का नेतृत्व किया था। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा, ”बजरंग पुनिया की मानसिकता खराब हो गई है। उन्होंने अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया था। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में खेलने क्यों गए?”

दिल्ली में पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा, ”पहलवानों के विरोध का नाम मत लीजिए। दिल्ली में पहलवानों का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं था। यह एक पारिवारिक विरोध था। जब हम पहलवान कहते हैं, तो एक समूह आ जाता है। क्या पहलवान पंजाब व हरियाणा में नहीं हैं? क्या वे महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल (प्रदेश) में नहीं हैं?”

यह भी पढ़ें:- पहलवान बजरंग पूनिया का कांग्रेस में शामिल होना बना जी का जंजाल, मिली जान से मारने की धमकी

उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी भी आती थीं।” कैसरगंज सीट से भाजपा के पूर्व सांसद सिंह ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस ने भारतीय कुश्ती महासंघ पर नियंत्रण करने की ‘साजिश’ के तहत विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को ‘मोहरे’ के रूप में इस्तेमाल किया।

आंदोलन के कारण कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र से छह बार लोकसभा सदस्य रहे सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के पद से हटना पड़ा। वह वर्तमान में एक अदालत में आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। फोगाट और पुनिया शुक्रवार को “न डरने और न पीछे हटने” की शपथ के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है जिसमें पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना सीट से मैदान में उतारा गया है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Hooda used wrestlers like draupadi said brij bhushan sharan singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2024 | 04:32 PM

Topics:  

  • Bhupender Hudda
  • Vinesh Phogat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.