Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Holi-Ramzan Controversy: अनिल विज की मुस्लिमों को दो टूक, कहा- हिंदुओं का देश है बर्दाश्त करें, योगी के मंत्री बोले- भारत छोड़ दें

अनिल विज ने कहा, 'आप हिंदुस्तान में रह रहे हैं। हिंदुस्तान, अगर हम इसे तोड़ दें तो यह हिंदुओं का स्थान है। अगर आप हिंदुओं के स्थान पर रह रहे हैं तो हिंदू अपना त्योहार धूमधाम से मनाएंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 13, 2025 | 02:12 PM

अनिल विज व संजय निषाद (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने होली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप हिंदुस्तान में रह रहे हैं तो यह हिंदुओं का देश है और हिंदू अपना त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। अगर कोई रंग आप पर पड़ जाए तो आपको सहने की ताकत रखनी चाहिए…मैं होली नहीं खेलता, इसलिए घर पर ही रहता हूं। बता दें, अनिल विज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब संभल के सीओ अनुज चौधरी का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

एएनआई से बात करते हुए अनिल विज ने कहा, ‘आप हिंदुस्तान में रह रहे हैं। हिंदुस्तान, अगर हम इसे तोड़ दें तो यह हिंदुओं का स्थान है। अगर आप हिंदुओं के स्थान पर रह रहे हैं तो हिंदू अपना त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। अगर इसका कोई छींटा आप पर पड़ जाए तो आपको सहने की ताकत रखनी चाहिए, सहने की क्षमता भी रखनी चाहिए।’

और क्या कुछ बोले अनिल विज?

विज ने आगे उदाहरण देते हुए कहा कि अभी बाहर बारिश हो रही है। जो लोग भीगना नहीं चाहते, वे घर पर ही बैठें। विज ने कहा कि मैं होली नहीं खेलता, इसलिए घर पर ही रहता हूं। और अगर मैं बाहर जाता हूं तो थोड़े कपड़े गीले हो जाते हैं। बर्दाश्त करना पड़ता है।

#WATCH अंबाला: हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, “अगर आप हिन्दुस्तान में रह रहे हो, हिन्दुओं का देश है और हिन्दू अपना त्यौहार धूमधाम से मनाएंगे। अगर आप पर कोई रंग पड़ जाता है, तो आपके अंदर सहनशक्ति होनी चाहिए…मैं होली नहीं खेलता इसलिए मैं घर में ही रहता हूं…” pic.twitter.com/7VIkQgUWQ9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2025

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि होली हमारी संस्कृति का बहुत ही पवित्र त्योहार है। ये सिर्फ एक धर्म, एक समाज तक सीमित नहीं है, ये देश की परंपरा रही है। होली एक संस्कृति भी है और मतभेद मिटाने की एक अच्छी पहल भी है।।।अगर आपको कोई परेशानी है तो घर से बाहर न निकलें।।।सभी को उत्साह के साथ होली खेलनी चाहिए।

देश छोड़कर कहीं और चले जाएं: संजय निषाद

वहीं, इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी होली को लेकर बड़ा बयान दिया था। बुधवार को यूपी के फतेहपुर में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जिन्हें होली से परेशानी है वो देश छोड़कर कहीं और चले जाएं। उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। इसमें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और अगर किसी को परेशानी है तो वो इस देश को छोड़कर बाहर जा सकता है।

संजय निषाद ने कहा कि सभी को भारत की सनातनी संस्कृति का पालन करना होगा। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। संजय निषाद ने होली को लेकर प्रदेश में मचे सियासी घमासान पर अपनी पार्टी का रुख साफ करते हुए कहा कि वह संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान का समर्थन करते हैं। जिसमें उन्होंने कहा था कि शुक्रवार साल में 52 बार आता है और होली एक बार आती है।

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि इन सभी ने मिलकर चुनाव लड़ा है। एक बार लड़े तो आधे रास्ते पर थे। इस बार लड़े तो पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। संजय निषाद ने विपक्षी दलों से भाजपा में आए नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसे लोग मलाई चाट रहे हैं और सरकार के सलाहकार बनकर उसे बदनाम कर रहे हैं।

Holi ramzan controversy anil vij blunt reply to muslims said tolerate it yogis minister said leave india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 02:12 PM

Topics:  

  • Anil Vij
  • Holi
  • Ramadan
  • Sanjay Nishad

सम्बंधित ख़बरें

1

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए लोगों से कही यह बात…

2

‘गंगा मां को इनको अपने साथ स्वर्ग ले जाना…’, असंवेदनशील टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरे संजय निषाद

3

अनिरुद्धाचार्य पर भड़के गब्बर, कहा- चार किताबें पढ़कर कोई भी कथावाचक बन जाता है

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.