- Hindi News »
- World »
- Hindu Movements Bowed Down Bangladesh Interim Government Apologized For Vandalism In Temples
हिंदू आंदोलनों ने बांग्लादेश को झुकाया, अंतरिम सरकार ने मंदिरों में तोड़फोड़ पर मांगी माफी
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हिंदुओं को लेकर सरकार की ओर से सहानुभूति दिखायी है और प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि मंदिरों व धार्मिक स्थलों को बनाने में सरकार अपनी ओर से मदद करेगी..
- Written By: साक्षी सिंह

अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (सौ. से सोशल मीडिया)
ढाका: बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदुओं ने आंदोलन छेड़ दिया। हिंदुओं के आंदोलनों ने बांग्लादेश को हिलाकर रख दिया। जिसके आगे बांग्लादेश की नई यानी अंतरिम सरकार को झुकना पड़ा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले और मंदिरों में तोड़फोड़ के लिए यूनुस सरकार ने माफी मांगी है। गृह मंत्रालय के प्रमुख रिटायर्ड ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद सखावत हुसैन ने कहा कि पिछले हफ्ते हुई हिंसा में बहुत से जगहों पर हिंदुओं पर हमले हुए, उसके लिए सरकार को खेद है।
मोहम्मद सखावत हुसैन ने आगे कहा इस हिंसा में जिन लोगों को नुकसान हुआ है और जो मंदिर तोड़े या जलाए गए हैं, उनकी क्षतिपूर्ति और निर्माण के लिए सरकार आर्थिक मदद देगी।
ये भी पढ़ें:-Earthquake: लॉस एंजिलिस और सीरिया में भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता
सम्बंधित ख़बरें
लग्जरी कार पर महिला ने चढ़ाया ट्रक: पार्किंग के दौरान हुई अजीब दुर्घटना का वीडियो वायरल
क्या बीजेपी व संघ का मनुवादी षड्यंत्र है? बागेश्वर बाबा के बयान पर भड़की कांग्रेस, गिरफ्तारी की मांग
‘आया राम, गया राम’ से ‘थोक दलबदल’ तक….वो बड़े सियासी ‘धोखे’ जिनसे हिल गई थी सत्ता की कुर्सी!
ये सात सांसद नहीं हैं, सात गद्दार हैं…, पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर भड़कीं प्रियंका, जानें क्या कहा
पीड़ितों से मिलेंगे यूनुस
अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस मंगलवार को यानी आज हिंसा से पीड़ित समुदायों के प्रमुख लोगों से मिलेंगे। उन्होंने अल्पसंख्यकों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया है। बता दें कि यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने पर पीएम मोदी ने बधाई दिया था। इस बधाई संदेश में पीएम मोदी ने हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई थी और उन्हें रोकने की अपेक्षा की थी।
हिंदुओं को बनाया निशाना
प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बांग्लादेश में चार, पांच और छह अगस्त को भारी हिंसा हुई थी। इस हिंसा में उपद्रवियों के निशाने पर सरकारी इमारतों के अलावा अवामी लीग के नेता और हिंदू समुदाय के लोग शामिल थे। इस दौरान हिंदुओं के घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर बड़े पैमाने पर हमले हुए।
सखावत हुसैन ने आश्वासन देते हुए कहा कि जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा और दूसरे त्योहारों पर सरकार की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। जिससे हर्षोल्लास से सभी आयोजन किए जा सकें। उन्होंने आगे कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
स्थितियां सामान्य होने की ओर
इस बीच पुलिसकर्मियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। साथ ही ड्यूटी पर लौटने का एलान किया है। इसकी वजह से नागरिक ठिकानों पर तैनात सेना वापस बैरकों में चली गई है।हालांकि इन सबके बीच सोमवार को बांग्लादेश बैंक के दो और डिप्टी गवर्नरों और वित्तीय खुफिया इकाई के प्रमुख ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए हैं। इनके अतिरिक्त बांग्लादेश बैंक के एक सलाहकार ने भी पद छोड़ने की घोषणा की है। शुक्रवार को बैंक के गवर्नर अब्दुर रऊफ तालुकदेर ने इस्तीफा दिया था।
दुनियाभर में हिंदुओ ने किया आंदोलन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले और अत्याचारों के खिलाफ दुनियाभर में हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यूएन मुख्यालय से लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हिंदुओं पर हमले के विरोध में आवाज उठाई गई।
बाइडन प्रशासन से भी उठाई मांग
इसके आलावा भारतीय और बांग्लादेशी मूल के इन हिंदुओं ने बाइडन प्रशासन से भी मांग की गई कि वह बांग्लादेश पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराएं। अमेरिका में इससे पहले व्हाइट हाउस के बाहर वाशिंगटन में भी हिंदुओं पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें:-हिंदू आंदोलनों ने बांग्लादेश को झुकाया, अंतरिम सरकार ने मंदिरों में तोड़फोड़ पर मांगी माफी
Hindu movements bowed down bangladesh interim government apologized for vandalism in temples
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लग्जरी कार पर महिला ने चढ़ाया ट्रक: पार्किंग के दौरान हुई अजीब दुर्घटना का वीडियो वायरल
Apr 25, 2026 | 01:08 PMक्या बीजेपी व संघ का मनुवादी षड्यंत्र है? बागेश्वर बाबा के बयान पर भड़की कांग्रेस, गिरफ्तारी की मांग
Apr 25, 2026 | 01:06 PM‘आया राम, गया राम’ से ‘थोक दलबदल’ तक….वो बड़े सियासी ‘धोखे’ जिनसे हिल गई थी सत्ता की कुर्सी!
Apr 25, 2026 | 01:06 PMये सात सांसद नहीं हैं, सात गद्दार हैं…, पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर भड़कीं प्रियंका, जानें क्या कहा
Apr 25, 2026 | 01:02 PMSummer Special Trains: मुंबई-पुणे से गोरखपुर के लिए 248 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
Apr 25, 2026 | 12:55 PMHDFC Loan: एचडीएफसी बैंक ने घटाईं शॉर्ट टर्म लोन की ब्याज दरें, जानिए कितनी घटेगी आपकी EMI
Apr 25, 2026 | 12:54 PMक्या धूप से झुलस गई है स्किन? किचन की इन 4 चीजों से घर पर बनाएं De Tan पैक, मिनटों में निखरेगी रंगत
Apr 25, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM










