Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंडनबर्ग के नई रिपोर्ट से भारत में छिड़ा घमासान, विपक्ष के आरोप पर बीजेपी ने किया पलटवार

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट ने भारत में तहलका मचा दिया है। जहां रिपोर्ट में दावा किया गया कि सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी और उनके पति बुच की अडानी धन घोटाले में इस्तेमाल की गई अपतटीय संस्थाओं में उनकी भी हिस्सेदारी थी, जिसके बाद विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और अडानी समूह पर हमलावर हो गया है।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Aug 11, 2024 | 04:51 PM

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट (सोर्स:- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने एक बार फिर भारत की राजनीति में घमासान मचा दिया है। जहां एक नई रिपोर्ट पर भारत की राजनीतिक पार्टियों में विवाद शुरू हो गया है। विपक्ष इस नई रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहा है तो वहीं बीजेपी भी विपक्ष के तंज पर बराबर रूप से पलटवार कर रही है।

कल यानी शनिवार 10 अगस्त को हिंडनबर्ग ने पहले तो एक ट्वीट कर तहलका मचाया कि भारत में कुछ बड़ा होने वाला है। इसके बाद हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी कर आरोप लगाया कि व्हिसलब्लोअर से प्राप्त दस्तावेजों से पता चलता है कि सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच की अडानी धन घोटाले में इस्तेमाल की गई अपतटीय संस्थाओं में हिस्सेदारी थी। हलांकि सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने रविवार सुबह एक बयान जारी कर हिंडनबर्ग के साारे आरोप को खारिज कर दिया।

रिपोर्ट के बाद सियासत गर्म

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद विपक्ष केंद्र सरकार और कारोबारी गौतम अडानी पर जबरदस्त रूप से हमलावर है। जहां कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध है। जहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि सेबी प्रमुख और उनके पति पर लगे आरोप गंभीर हैं। मुझे विस्तृत जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसे आरोपों की गहन जांच होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

पहले संसद में लगाई रोक…अब कर दिया जरूरी, ‘वंदे मातरम’ पर मोदी का नया दांव, ममता को हरा पाएगा बंगाल चुनाव?

Pune MIT-WPU: वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल में भाजयुमो का हंगामा, बांग्लादेशी स्टॉल में तोड़फोड़ और झंडे में लगाई आग

महाराष्ट्र में भी लागू होगी ‘भावांतर योजना’? अशोक चव्हाण ने राज्यसभा में उठाई मांग, किसानों को मिलेगा फायदा

महाराष्ट्र की 29 महानगरापालिकाओं में सत्ता की तस्वीर हुई साफ, यहां देखें महापौर और उपमहापौर की पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें:-हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर अदाणी ने पेश की सफाई, सेबी चीफ के साथ सांठगांठ के आरोपों को किया सिरे से खारिज

विपक्ष पूछ रहा तिखे सवाल

हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के बाद यूबीटी शिवसेना की दिग्गज नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा हमें अब पता चला है कि हमारे पत्रों का कोई जवाब क्यों नहीं दिया गया और उन पर विचार क्यों नहीं किया गया। हमाम में हर कोई नंगा है। इसके साथ ही इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अडानी महाघोटाले की जांच करने में सेबी की अजीबोगरीब अनिच्छा लंबे समय से देखी जा रही है। सच तो यह है कि देश के शीर्ष अधिकारियों की मिलीभगत का पता ‘अडानी महाघोटाले’ की पूरी जांच के लिए जेपीसी गठित करके ही लगाया जा सकता है।

विपक्षी दलों को सुधांशु त्रिवेदी ने दिया जवाब

विपक्ष के लगातार सवाल के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर पलटवार किया। जहां उन्होने कहा कि पिछले कुछ सालों से जब भी संसद सत्र शुरू होता है तब विदेश में कोई न कोई रिपोर्ट जारी हो जाती है। पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री संसद सत्र से ठीक पहले जारी की गई थी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट संसद सत्र से ठीक पहले जनवरी में आई थी। ये सभी घटनाक्रम संसद सत्र के दौरान होते हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष के तार विदेशों से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के विदेशों के साथ ऐसे तार जुड़े हैं जो भारत के हर संसद सत्र के दौरान अस्थिरता और अराजकता पैदा करते हैं। वे भ्रम के माध्यम से भारत में आर्थिक अराजकता पैदा करना चाहते हैं। अब वे सेबी पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस पिछले 30-40 सालों से विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी है? वह यूनियन कार्बाइड के साथ क्यों खड़ी हुई? मैं पूछना चाहता हूं कि विदेश की संस्थानों से यह कौन सा याराना है कि भारत की आर्थिक संस्था के हर विषय के ऊपर आपका निशाना है।

ये भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश के गुना में दुर्घटनाग्रस्त हुआ टू सीटर एयरक्राफ्ट, दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल

हिंडनबर्ग के आरोप को माधबी पुरी ने किया खारिज

हिंडनबर्ग के आरोप के बाद सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने रविवार सुबह एक बयान जारी कर पूरी तरह से इस आरोप का खंडन किया। उन्होने कहा कि 10 अगस्त को हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोप निराधार हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है। हमारा जीवन और वित्तीय स्थिति एक खुली किताब की तरह है। हमें जो भी जानकारी देनी थी, वह सारी जानकारी पिछले सालों में सेबी को दे दी गई है।

क्या है हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट?

चलिए अब आपको हिंडनबर्ग के आरोप के बारे में बताते है। कल यानी 10 अगस्त को हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि सेबी की वर्तमान प्रमुख माधबी बुच और उनके पति के पास अडानी धन हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए दोनों अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी। इसके साथ ही हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने नए रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया कि 2023 में अदाणी समूह पर अपनी रिपोर्ट जारी की थी, लेकिन सेबी ने समूह पर कार्रवाई नहीं की।

Hindenburgs new report sparked a furore in india bjp hit back at oppositions allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2024 | 04:51 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Hindenburg Report

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.