‘जनवरी के अंत से पहले होगा गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा’, CM हेमंत शर्मा का भूचाल लाने वाला बयान
Gaurav Gogoi Pakistan Connection: असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के पाकिस्तान का खुलासा इसी महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। इससे जुड़े दस्तावेज को तैयार किया जा रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
गौरव गोगोई, हिमंत शर्मा (Image- Social Media)
Assam Politics: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई के कथित ‘पाकिस्तानी कनेक्शन’ से जुड़े तथ्य इसी महीने के भीतर सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। सीएम हिमंत शर्मा ने विपक्षी नेता की पत्नी और बच्चों की ब्रिटिश नागरिकता को लेकर भी तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री शर्मा ने दावा किया कि असम की जनता ऐसे व्यक्ति को कभी भी अपने ‘बोर घोर’ (पवित्र स्थल) में प्रवेश की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और पार्टी के अन्य नेता लगातार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उनकी पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं।
तैयार हो रहे हैं दस्तावेज
गोरेश्वर में एक सरकारी कार्यक्रम से अलग बातचीत में सीएम शर्मा ने कहा, “गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तानी संबंधों’ से जुड़े दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। हमारे अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। फरवरी से पहले इन्हें आप सभी के सामने रखा जाएगा। दरअसल, जनवरी के अंत तक ही इसका खुलासा हो जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
खतरे के निशान से ऊपर बह रही ब्रह्मपुत्र, 856 गांव जलमग्न; राहत शिविरों में लाखों लोग
Assam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Assam Floods: असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब, अब तक 5 की मौत और 3.63 लाख लोग प्रभावित
नागालैंड में भीषण बम ब्लास्ट! असम राइफल्स के काफिले के पास IED धमाका, एक जवान शहीद, देखें VIDEO
कौन हैं गौरव गोगोई?
गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पुत्र हैं। वे राज्य में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता विपक्ष हैं। इसके साथ ही वे असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष भी हैं। आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर वे सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हैं और विपक्षी एकता को मजबूत करने के साथ भाजपा सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- आतिशी का ‘फेक वीडियो’ शेयर करने पर बढ़ी कपिल मिश्रा की मुश्किलें, कांग्रेस विधायकों पर भी FIR दर्ज
इससे पहले मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल बीजेपी के एक वीडियो और ‘पैजान’ शब्द के संदर्भ में सवाल किया गया, जो सीधे तौर पर गौरव गोगोई से जुड़ा माना जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की खबरों से उन्हें कोई परिचय नहीं है। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गौरव गोगोई और उनके परिवार के पाकिस्तान से संबंध जरूर मौजूद हैं।
