सोरेन विपक्ष के संघर्ष में हुए शामिल, कहा- जनसंख्या के आधार पर परिसीमन निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि केवल जनसंख्या के आधार पर परिसीमन निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं हो सकता है। उन्होंने चेन्नई में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की बैठक का समर्थन किया है।
- Written By: Saurabh Pal
Updated On:
Mar 22, 2025 | 09:52 PM
कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन(फोटो- सोशल मीडिया)
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि केवल जनसंख्या के आधार पर परिसीमन निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं हो सकता है। सोरेन ने लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के मुद्दे पर राजनीतिक और कानूनी कार्य योजना तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने की द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मांग का समर्थन किया।
सीएम सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं आज तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री श्री एमके स्टालिन जी द्वारा परिसीमन के मुद्दे पर बुलाई गई बैठक का स्वागत करता हूं। केवल जनसंख्या के आधार पर परिसीमन निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं हो सकता है।”
तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री थिरु @mkstalin जी द्वारा आज परिसीमन से संबंधित मुद्दे को लेकर बुलायी गयी बैठक का मैं स्वागत करता हूँ।
परिसीमन सिर्फ जनसंख्या के आधार पर सीमित करना निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं हो सकता है। #FairDelimitation — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 22, 2025
परिसीमन पर पहली संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) की बैठक में स्टालिन ने कहा कि अगली जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का जनसंख्या आधारित परिसीमन कुछ राज्यों को बहुत प्रभावित करने वाला है। चेन्नई में स्टालिन द्वारा बुलाई गई बैठक में केरल, पंजाब और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों क्रमश: पिनराई विजयन, भगवंत मान और ए रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वरिष्ठ नेता केटी रामाराव व अन्य नेता शामिल हुए।
दिन में सोरेन ने पत्रकारों से यह भी कहा कि झारखंड में आरक्षित आदिवासी सीटों की संख्या कम करने के प्रयास पहले भी किए गए थे, लेकिन यह कदम टाल दिया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने कहा कि अब इस मामले पर चर्चा की जाएगी। हम अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में यह मुद्दा झारखंड विधानसभा में भी उठाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
400+ केस, लाखों का इनाम…झारखंड में 27 माओवादियों ने डाले हथियार! मुख्यधारा की चुनी राह
5 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा घिरा! सहयोगी महिला नक्सली गिरफ्तार, कमांडरों में मचा हड़कंप
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
SSC ऑनलाइन परीक्षा में बड़ा हेरफेर! रिमोट एक्सेस से अपने-आप हल हुए सवाल, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
Hemant soren opposed the delimitation and supported the opposition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 22, 2025 | 09:51 PM
