दिल्ली में झमाझम…हिमाचल में फिर बरपेगा कहर, यूपी-बिहार में आसमानी आफत का अलर्ट
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों में इन राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मौसम खराब होने की संभावना है।
दिल्ली में शुरू हुई झमाझम बारिश
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सोमवार सुबह से ही यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके साथ ही आज यहां कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
गाजीपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव! ऐन वक्त पर टला दौरा, पीड़ित परिवार को भेजी मदद, जानें कटरिया कांड का पूरा सच
काम न मिलने से नाराज थे आईएएस रिंकू सिंह राही, तकनीकी इस्तीफा वापस लेकर लिया यू-टर्न, सरकार से की बड़ी डिमांड
आसमान से बरसती आग के बीच 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट; 55 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Vidarbha Weather Update: नागपुर में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अमरावती सबसे गर्म शहर, जानें लेटेस्ट अपडेट
यूपी-बिहार में ‘आफत’ का अलर्ट
इसी तरह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों और बिहार के कई इलाकों में भी आंधी और तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। झारखंड का भी कुछ ऐसा ही हाल रहने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
हिमाचल में फिर बरपेगा कहर!
हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है, जिससे यात्रा और जन-जीवन प्रभावित हो सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में मौसम असामान्य रह सकता है और बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
तटीय इलाकों के लिए IMD की चेतावनी
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुजरात, कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें उठने और मौसम खराब होने के संकेत हैं। इसीलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
देशभर में मानसून का कहर: दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट
इन चेतावनियों के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है और यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।
