मुंबई में जारी है जोरदार बारिश, 14 जुलाई तक मायानगरी ऑरेंज अलर्ट पर, जलजमाव से हाल-बेहाल
- Written By: अविनाश पांडे
Photo credit tiwtter-ANI
मुंबईः मुंबई सहित पुरे महाराष्ट्र में जोरदार बारिश जारी है। मुंबई शहर में जहां एक तरफ जोरदार बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं महाराष्ट्र में कई जगह बारिश और बाढ़ से कई लोगों के मौत की खबर भी आई है। इसके साथ ही पुणे में इमारत की दीवार गिरने से फंसे लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, घालों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने (IMD) ने 14 जुलाई तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी (Indian Meteorological Department) के अनुसार मुंबई शहर व उपनगरों में अगले 24 घंटों में मध्यम से और मुसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं मुंबई के गांधी मार्किट, मिलन सबवे, हिंदमाता सहित कुछ अन्य स्थानों पर भारी वर्षात के चलते जलजमाव और रास्ते में गढ्ढों के चलते लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम के का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Maharashtra: Mumbai wakes up to rain lashing several parts of the city. pic.twitter.com/kzloDbqplN — ANI (@ANI) July 12, 2022
इसके अलावा आपको बता दें की, पुणे शहर के नाना पेठ इलाके में कल देर रात दो मंजिला इमारत की दीवार गिरने से 2 घायल और 2 को बचाया गया है। महाराष्ट्र में अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, पुणे के घाट क्षेत्रों और सतारा, नांदेड़, हिंगोली, परभणी, लातूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र होकर मूसलाधार बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
पुणे एयरपोर्ट पर Ebola Virus को लेकर हाई अलर्ट; दुबई और बैंकॉक से आने वाले यात्रियों की शुरू हुई स्क्रीनिंग
नवभारत समिट 2026 में आज लगेगा दिग्गजों का महाकुंभ, मंत्री से लेकर उद्योगपति तक होंगे शामिल
2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
बीएमसी के अनुसार शहर और उपनगरों में मध्यम से तेज बारिश हो रहा है। कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। तेजी से चल रहें हवाओं से लोगों को काफी नुकसान हो सकता है। तेज हवाएं कभी-कभी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच जाती हैं। इसके अलावा बारिश के चलते ट्रेन भी कुछ मिनट की देरी से चल रहीं हैं।
