Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरजील इमाम-उमर खालिद को आज मिलेगी बेल या जेल, जमानत याचिका पर फिर सुनवाई, दिल्ली हिंसा का है मामला

आज दिल्ली हाईकोर्ट, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुई हिंसा से संबंधित UAPA मामले में छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 07, 2025 | 06:49 AM

उमर खालिद-शरजील इमाम

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : आज यानी 7 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुई हिंसा से संबंधित UAPA मामले में छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इस बाबत जस्टीस नवीन चावला और शलिंदर कौर इन मामलों की आज सुनवाई करेंगे। वहीं आज दिल्ली पुलिस द्वारा इन मामलों में अपनी दलीलें पेश करने की संभावना है।

जानकारी दें कि, बीते 20 दिसंबर को जस्टिस नवीन चावला और शैलेंद्र कौर की पीठ ने मामले की सुनवाई को स्थगित कर दिया था जब दिल्ली पुलिस के वकील ने बताया था कि मामले में अडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू दलील पेश करेंगे जो कि मौजूद नहीं हैं।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

पता हो कि, खालिद, इमाम और अन्य पर फरवरी 2020 के दंगों के कथित ‘‘मुख्य षड़यंत्रकारी” होने के कारण यूएपीए और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान यह हिंसा भड़क गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

CBSE 12th Revaluation: दिल्ली हाई कोर्ट से छात्रों को झटका, दोबारा पोर्टल खोलने की मांग वाली याचिका खारिज

बंगाल में चला ‘योगी मॉडल’: CM सुवेंदु का बड़ा ऐलान, 2019 के दंगाईयों से होगी सरकारी संपत्ति के नुकसान की वसूली

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा CBSE OSM विवाद, ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की जांच की मांग

Varun Dhawan Deepfake Case: वरुण धवन को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, AI और डीपफेक के इस्तेमाल पर रोक

वहीं आरोपियों ने अदालत से जमानत का अनुरोध करते हुए कहा था कि कि वे लंबे समय से जेल में हैं और कई अन्य सह-आरोपियों को जमानत दी जा चुकी है। इमाम, गुलफिशा फातिमा और खालिद सैफी सहित अधिकतर आरोपियों ने 2022 में जमानत याचिकाएं दायर कीं और इन मामलों की सुनवाई समय-समय पर अलग-अलग पीठों में की गई।

UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

यह भी बता दें कि, उमर खालिद ने बीते अक्टूबर 2022 में हाई कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पिछले साल दूसरी बार जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने इस बाबत बीते 20 दिसंबर को सुनवाई आज यानी मंगलवार 7 जनवरी के लिए स्थगित कर दी थी। उस समय दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा था कि अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू मामले की पैरवी करेंगे। हिंसा के बाद सभी आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Hearing on bail plea of sharjeel imam umar khalid on january 7 delhi high court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2025 | 06:49 AM

Topics:  

  • CAA
  • Delhi High Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.