- Hindi News »
- India »
- Hearing In Asaram Case In Supreme Court Today Currently Lodged In Jodhpur Jail In Rape Case
आसाराम केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, रेप केस में फिलहाल जोधपुर जेल में बंद
जेल की हवा खा रहे आसाराम बापू ने राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। वहीं इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया था। मामले पर आज सुनवाई होनी है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

आसाराम बापू-सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली : जहां एक तरफ जेल की हवा खा रहे आसाराम बापू ने राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। वहीं इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया था। इस मामले पर आज सुनवाई होनी है।
जानकारी दें कि, बीते 22 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद स्वयंभू संत आसाराम की उस याचिका पर गुजरात सरकार से जवाब मांगा था, जिसमें उन्होंने 2013 के बलात्कार मामले में निचली अदालत द्वारा उन्हें दी गई आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने का अनुरोध किया है।
तब इस बाबत जस्टीस एम.एम.सुंदरेश और जस्टीस अरविंद कुमार की बेंच ने आसाराम की ओर से पेश वकील से कहा था कि वह इस मुद्दे पर तभी विचार करेगी जब इसके पीछे कोई चिकित्सीय आधार होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मंदिरों के प्रसाद में शराब पर रोक नहीं, सबरीमाला केस में सरकार का बड़ा तर्क; धर्म और परंपरा पर छिड़ी नई बहस
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
आखिर क्यों CJI सूर्यकांत को मोबाइल लेकर पहुंचना पड़ा सुप्रीम कोर्ट, बोले- जिंदगी में पहले कभी ऐसा नहीं किया
सुप्रीम कोर्ट में न्याय की जंग, क्या संविधान तय करेगा धर्म का स्वरूप? 9 जजों के सामने वकीलों की तीखी दलीलें
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद बेंच ने मामले की अगली सुनवाई आज यानी शुक्रवार 13 दिसंबर के लिए तय करते हुए कहा था कि, ‘‘हम नोटिस जारी करेंगे, लेकिन हम केवल चिकित्सा स्थितियों पर ही विचार करेंगे।”
जानकारी दें कि, गुजरात हाई कोर्ट ने बीते 29 अगस्त को आसाराम की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने 2023 में गांधीनगर की एक अदालत द्वारा मामले में आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने का अनुरोध किया था।
वहीं सजा को निलंबित करने और उसे जमानत देने से इनकार करते हुए हाई कोर्ट ने कहा था कि राहत का कोई मामला नहीं बनता। बता दें कि, जनवरी 2023 में सत्र अदालत ने आसाराम को 2013 के बलात्कार मामले में दोषी ठहराया था। यह मामला एक महिला ने दर्ज कराया था जो अपराध के समय गांधीनगर के पास उनके आश्रम में रह रही थी।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
आसाराम फिलहाल बलात्कार के एक अन्य मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद है। हाई कोर्ट ने कहा था कि उसकी अपील के निपटारे में संभावित देरी, उसकी उम्र और चिकित्सा स्थिति के बारे में उसकी दलीलें राहत प्रदान करने के लिए प्रासंगिक नहीं थीं। अदालत ने पूर्व के मामलों पर भी विचार किया जिसमें साबरमती आश्रम में दो लड़कों की कथित हत्या और गवाहों तथा पीड़ितों के रिश्तेदारों पर हमले शामिल थे। हालांकि वहीं आसाराम की याचिका में कहा गया है कि वह साजिश का शिकार हुआ है और बलात्कार के आरोप झूठे हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Hearing in asaram case in supreme court today currently lodged in jodhpur jail in rape case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














