बुर्का पहनकर काॅलेज आई छात्राएं…तो भगवा गमछा डालकर पहुंच गए लड़के, मच गया बवाल
Karnataka: हावेरी के कॉलेज में विवाद तब खड़ा हुआ जब कुछ लड़कियां बुर्का पहनकर आईं, जिसके बाद लड़के भगवा गमछा पहनकर पहुंचे। कॉलेज प्रशासन ने हस्तक्षेप कर सख्त ड्रेस कोड लागू किया।
- Written By: अक्षय साहू
कर्नाटक के कॉलेज बुर्का को लेकर बवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Haveri Burqa Controversy: कर्नाटक के हावेरी जिले के हंगल तालुक स्थित सीजे बेल्लड़ सरकार फर्स्ट ग्रेड कॉलेज में हाल ही में एक विवादास्पद घटना सामने आई। यहां कुछ छात्राओं के काॅलेज ड्रेस की जगह बुर्का पहनकर आने की आदत से नाराज होकर कुछ छात्र भगवा गमछा पहनकर आए और पदर्शन करने लगे। इसके बाद काॅलेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए नोटिस जारी किया और सभी को यूनिफाॅर्म में आने के लिए कहा।
जानकारी के मुताबिक, कुछ छात्राओं पिछले एक महीने से नियमित यूनिफॉर्म की बजाय बुर्का पहनकर कक्षा में आई थीं। कॉलेज प्रशासन ने इसे नोटिस करते हुए उन्हें चेतावनी दी और सभी छात्रों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश दिया। लेकिन हाल ही में बीए सेकंड ईयर और बीकॉम फाइनल ईयर की कुछ छात्राएं फिर से बुर्का पहनकर कॉलेज पहुंचीं। इससे कुछ बीकॉम और बीए के छात्र नाराज हो गए और वे भगवा गमछा लेकर कॉलेज में प्रवेश किए।
कॉलेज ने जारी की चेतावनी
कॉलेज प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों को सख्त निर्देश जारी करने का निर्णय लिया है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, करीब एक महीने पहले भी कुछ छात्राओं को बुर्का पहनकर कक्षाओं में आते देखा गया था, जिसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई और निर्धारित यूनिफॉर्म पालन करने के लिए कहा गया था। उस समय छात्राएं निर्देशों का पालन कर रही थीं, लेकिन हाल ही में कुछ छात्राएं फिर से बुर्का पहनकर आने लगीं, जिससे विवाद उभरा।
सम्बंधित ख़बरें
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
इस विवाद को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने बैठक आयोजित की, जिसमें यह तय किया गया कि कक्षाओं में उपस्थिति के लिए सभी छात्रों को केवल आधिकारिक कॉलेज यूनिफॉर्म पहनना होगा। इस सख्त दिशा-निर्देश को सभी छात्रों पर लागू किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह के विवादों को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें: वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड अपलोड करने की डेडलाइन आज, आधा भी नहीं हुआ काम, अब क्या करेंगी सरकार?
पहले भी हो चुका है विवाद
इस घटना ने एक बार फिर कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड से जुड़े विवादों को उजागर किया है। इससे पहले भी कई स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं के बुर्का पहनने को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिसमें छात्रों और अभिभावकों ने यूनिफॉर्म रूल्स को कड़ाई से लागू करने की मांग उठाई थी। हालांकि काॅलेज प्रशासन ने यह भरोसा दिया है कि वो इसे लेकर जरूरी कदम उठाएंगे।
