-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Hate Crime India Canada Tension New Delhi Advisory For Indians In Canada Special Instructions For Students
हेट क्राइम: कनाडा में भारतीयों के लिए नई दिल्ली की एडवाइजरी, छात्रों के लिए विशेष सलाह
- Written By: साक्षी सिंह

कनाडा में नई दिल्ली की एडवाइजरी
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्रालय ने भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने कनाडा द्वारा भारत के लिए अपनी यात्रा एडवाइजरी अपडेट करने के एक दिन बाद अपनी एडवाइजरी जारी की है। खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या में भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता पर कनाडा के आरोपों के बाद और दोनों देशों के बीच राजनयिक गतिरोध को देखते हुए है। बुधवार को जारी की गई सलाह में कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों औ राजनीतिक रूप से क्षमा किए जाने वाले हेट क्राइम का जिक्र है। इसमें भारतीय नागरिकों – से वहां यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।
भारतीय छात्रों के लिए दिल्ली एडवाइजरी ने ये कहा
सम्बंधित ख़बरें
US Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर
FIFA 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, 75वें मिनट में इस स्टार खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच, पहली बार टॉप 16 में बनाई जगह
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
भारत द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से क्षमा किए जाने वाले हेट क्राइम और आपराधिक हिंसा को देखते हुए वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और यात्रा पर विचार करने वालों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है। विशेष रूप से भारतीय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। हाल ही में, खतरों ने विशेष रूप से भारतीयों को निशाना बनाया है।
भारत और कनाडा के बीच तनाव की ये है वजह
सोमवार को कनाडाई संसद में बोलते हुए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ होने का आऱोप लगाया था। हालांकि भारत सरकार ने इस दावे को बेतुका बताकर खारिज कर दिया है।
MADAD पोर्टल की लें मदद
कनाडा में भारतीय नागरिकों और भारत के छात्रों को ओटावा में भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावासों के साथ अपनी संबंधित वेबसाइटों, या MADAD पोर्टल, madad.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। इसमें कहा गया है कि पंजीकरण, उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावासों को किसी भी आपातकालीन या अप्रिय घटना की स्थिति में कनाडा में भारतीय नागरिकों के साथ बेहतर ढंग से जुड़ने में सक्षम बनाएगा।
भारत में कनाडा की एडवाइजरी
कनाडा ने मंगलवार को भारत के लिए अपनी यात्रा एडवाइजरी को अपडेट किया। उसमें कनाडा की एडवाइजरी में कहा गया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण है। हिंसक विरोध प्रदर्शन, नागरिक अशांति और आतंकवाद और उग्रवाद के उच्च जोखिम हैं। हिंसक विरोध प्रदर्शन, नागरिक अशांति और आतंकवाद और उग्रवाद के उच्च जोखिम हैं। सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी हमलों के कारण नागरिक हताहत हुए हैं। आगे के हमले किसी भी समय हो सकते हैं।

असम और मणिपुर का जिक्र करते हुए इसमें कहा गया कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों असम और मणिपुर में कई चरमपंथी और विद्रोही समूह सक्रिय हैं। वे नियमित रूप से स्थानीय सरकार और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं और अपनी गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए विभिन्न आपराधिक गतिविधियों का उपयोग कर सकते हैं।
Hate crime india canada tension new delhi advisory for indians in canada special instructions for students
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














