Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Haryana: हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, पूर्व सीएम ने भाजपा पर उठाया सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने हिमानी हत्या मामले के संबंध में रोहतक के पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 02, 2025 | 08:32 PM

हिमानी नरवाल, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। हिमानी का शव शनिवार को रोहतक जिले में एक बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिला था। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और रोहतक पुलिस की चार टीम घटना में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिमानी रोहतक के विजय नगर में रहती थीं। सूटकेस को कुछ राहगीरों ने देखा, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने हिमानी हत्या मामले के संबंध में रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से बात की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। कांग्रेस नेता और रोहतक से पार्टी विधायक बी बी बत्रा ने कहा कि हिमानी पार्टी की बहुत अच्छी और सक्रिय कार्यकर्ता थीं।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं हिमानी

कांग्रेस विधायक बी बी बत्रा ने आगे कहा कि हिमानी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेती थीं और उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भी भाग लिया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। जब पत्रकारों ने पूछा कि हिमानी के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के कुछ नेता कम समय में राजनीति में उनके (हिमानी) काफी आगे बढ़ने से ईर्ष्या करते थे, तो हुड्डा ने कहा कि (हत्या मामले में) अपराधी अपराधी है, चाहे वह पार्टी में हो या कोई और, अपराधी को सजा मिलनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Vande Bharat में सांसद इमरान मसूद का सरप्राइज एक्शन, ट्रेन से किसे मिलाया फोन और क्यों मचा हड़कंप- VIDEO

थरूर को अपने साथ लाने की तैयारी में वामपंथी! कांग्रेस हाईकमान अलर्ट, क्या हाथ से निकलेगा तिरुवनंतपुरम का किला?

कर्तव्य पथ पर राहुल का अपमान? कांग्रेस सांसद ने दिखाई 2014 की फोटो, सोनिया के साथ पहली लाइन में बैठे थे आडवाणी

सिर काटकर बैग में रखा…बोरे में भरी लाश! कर्मचारी ने HR को दी दर्दनाक मौत, CCTV से खुला ‘खूनी इश्क’ का राज

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना

कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या के बाद एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हाल में मुख्यमंत्री के गृहनगर नारायणगढ़ में भी बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के एक नेता की हत्या कर दी गई। पिछले साल बहादुरगढ़ में इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) प्रदेश अध्यक्ष की हत्या कर दी गई थी और हांसी में जजपा (जननायक जनता पार्टी) नेता की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले राज्य में छह से अधिक विधायकों को फिरौती की धमकियां मिल चुकी हैं।

Haryana police forms sit in congress worker himani narwal murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2025 | 08:32 PM

Topics:  

  • Bhupender Hudda
  • Congress
  • Haryana
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.