- Hindi News »
- India »
- Haryana Election Nayab Saini Will Be Crowned Cm Once Again Will Take Oath Of Legislative Party Today
Haryana New Government : नायब सैनी के सिर पर एक बार फिर सजेगा सीएम का ताज, आज विधायक दल के चुने जाएंगे नेता
हरियाणा विधानसभा में बीजेपी ने अपनी जीत दर्ज की है। अब मंत्रिमंडल गठन की तैयारियां शुरु हो गई है। बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आज यानी 16 अक्टूबर को वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुनने की औपचारिकता पूरी करेंगे।
- Written By: रोजी सिन्हा

नायब सिंह सैनी दूसरी बार बनेंगे सीएम
चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा में बीजेपी ने अपनी जीत दर्ज की है। अब मंत्रिमंडल गठन की तैयारियां शुरु हो गई है। बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले आज यानी 16 अक्टूबर को विधायक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुनने की औपचारिकता पूरी करेंगे। वहीं 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। नायब सिंह सैनी ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का मंगलवार को जायजा भी लिया।
सभी पार्टी विधायकों को दो दिन चंडीगढ़ में रहने के आदेश
अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की मौजूदगी में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सभी पार्टी विधायकों को लगातार दो दिन चंडीगढ़ में रहने को कहा है। हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए अमित शाह के स्वयं आने से तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बैठक के बाद राज्यपाल को उन विधायकों की सूची सौंपी जाएगी, जिन्हें शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैबिनेट तथा राज्य मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद राज्यपाल 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण के लिए नायब सैनी तथा मंत्रियों को निमंत्रण देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: शाह के रोडशो में किसी ने दिखाए चप्पल तो किसी ने झंडे पर थूका, जब आमने सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता
बंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान
West Asia संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक… सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर हुआ बड़ा मंथन
नक्सलवाद के खात्मे का अकेले क्रेडिट लेना दुर्भाग्यपूर्ण, अमित शाह के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को जल्द पूरा करने के आदेश
हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को होने वाले प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का मंगलवार को जायजा लिया। सभी आवश्यक तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। तैयारी के संबंध में उन्होंने अधिकारियों से जानकारी भी हासिल की। उनके साथ विधायक कृष्ण बेदी, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित कई भाजपा पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने भी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहर का सौंदर्यीकरण किया गया है। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की सभावनाओं को देखते हुए बसों व अन्य गाड़ियों के लिए पार्किंग व पेयजल का प्रबंध किया गया है।
यह भी पढ़े – Haryana New Govt : सरकार बनाने की तैयारियां शुरु, इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद
Haryana election nayab saini will be crowned cm once again will take oath of legislative party today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
Apr 03, 2026 | 08:29 PMसंगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














