-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Quad Summit 2024 Quad Summit Will Be Held In America September Pm Modi Will Participate
अमेरिका में होगा ‘क्वाड शिखर सम्मेलन’,बाइडन होंगे मेजबान, PM मोदी भी होंगे मौजूद
- Written By: राहुल गोस्वामी
मेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह अपने डेलावेयर निवास पर क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहे हैं। भारत अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

Pic: Social Media
वाशिंगटन: अपने गिरते स्वास्थय के कयासों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह अपने डेलावेयर निवास पर क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने बीते गुरुवार को यह जानकारी दी। क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) में चार देश – ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं। भारत इस साल क्वाड की मेजबानी करने वाला था लेकिन अब वह अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
व्हाइट हाउस ना इस बाबत कहा कि , संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आगामी 21 सितंबर को विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे व्यक्तिगत क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेंगे। राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फूमियो का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। अगला क्वाड शिखर सम्मेलन भारत द्वारा आयोजित किया जाएगा।
यहां पढ़ें – 1984 सिख दंगे केस में जगदीश टाइटलर के खिलाफ आज सुनवाई, चलेगा मुकदमा
सम्बंधित ख़बरें
प्रोसेस्ड फूड और स्ट्रेस बिगाड़ रहे आपकी सेहत, नवभारत के मंच से अनुप्रिया पटेल ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र
Sheikh Hasina Extradition: शेख हसीना प्रत्यर्पण पर बांग्लादेश की विदेश मंत्री का बड़ा बयान
फिर लगेगा महंगाई का झटका, ईरान पर अमेरिकी हमले से होर्मुज में बढ़ा संकट; तेल और गैस की कीमतों पर ज्यादा असर
इतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
#WATCH | White House announces leader-level QUAD summit, to be hosted by President Biden in Wilmington, Delaware, next week White House Press Secretary, Karine Jean Pierre says, “At the beginning of this administration, President Biden made the decision to take the QUAD to the… pic.twitter.com/tnc6JUYXse — ANI (@ANI) September 12, 2024
जानकारी दें कि क्वाड नेतृत्व शिखर सम्मेलन अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन की पहल है और निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेश नीति से जुड़ी प्रमुख परंपराओं में से एक है। इस बाबत व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जोसेफ आर। बाइडन जूनियर शनिवार, 21 सितंबर को डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
यहां पढ़ें – ठाणे के अंबरनाथ में कैमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव, पूरे शहर पर छाई धुंध, आंखों में जलन की शिकायत
President Joseph R. Biden, Jr. will host the fourth in-person Quad Leaders Summit in Wilmington, Delaware, on Saturday, September 21…The next Quad Summit will be hosted by India: Statement by White House Press Secretary Karine Jean-Pierre on the 2024 Quad Leaders Summit pic.twitter.com/ogXJfeV2eT — ANI (@ANI) September 13, 2024
जीन-पियरे ने बयान में कहा, “क्वाड लीडर्स समिट हमारे देशों के बीच रणनीतिक अभिसरण को मजबूत करने, एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और प्रमुख क्षेत्रों में हिंद-प्रशांत में भागीदारों के लिए ठोस लाभ पहुंचाने पर केंद्रित होगा।”
उन्होंने यह भी कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन पहली बार विलमिंगटन में विदेशी नेताओं की मेजबानी करेंगे – यह क्वाड नेताओं में से प्रत्येक के साथ उनके गहरे व्यक्तिगत संबंधों और क्वाड के हमारे सभी देशों के लिए महत्व को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में क्वाड विदेश मंत्रियों की आठ बार मुलाकात हुई है और क्वाड देशों की सरकारों ने सभी स्तरों पर मुलाकात और समन्वय करना जारी रखा है।
जानें क्या है क्वाड?
क्वाड यानी क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग (QUAD) दरअसल एक फोरम है जिसमें विश्व के चार देश यूएस, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान शामिल हैं। क्वाड के मुख्य उद्देश्य हैं स्वतंत्र, खुले, समृद्ध और समावेशी इंडो पेसिफिक क्षेत्र के लिए काम करना है। इस समूह की पहली बैठक 2007 में हुई थी। वहीं 24 मई 2022 को जापान के टोक्यो में क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Quad summit 2024 quad summit will be held in america september pm modi will participate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापान ले गया नोबेल, वर्ना आयुर्वेद से भारत को पहले ही मिल जाता, नवभारत कॉन्क्लेव में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 10, 2026 | 09:08 AMप्रोसेस्ड फूड और स्ट्रेस बिगाड़ रहे आपकी सेहत, नवभारत के मंच से अनुप्रिया पटेल ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र
Jul 10, 2026 | 09:07 AM250 करोड़ की देनदारियों में घिरी संभाजीनगर मनपा, आयुक्त बोले- टैक्स वसूली बढ़ाना जरूरी
Jul 10, 2026 | 09:06 AMCustom Duty Cut: सरकार का बड़ा फैसला, कस्टम ड्यूटी छूट से अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी
Jul 10, 2026 | 09:01 AMभरत तिवारी की मां की बिगड़ी तबियत, अनशन के पहले दिन ही हालत हुई खराब, SDPO ने 6 गवाहों को भेजा समन
Jul 10, 2026 | 08:57 AMगोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AMJagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Jul 10, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM













