Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Birthday Special: पिता की विरासत के लिए कांग्रेस से लिए लोहा, कारोबारी से मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी

HBD Jaganmohan Reddy: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी के बेटे हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 21, 2024 | 12:05 AM

Birthday Special: पिता की विरासत के लिए कांग्रेस से लिए लोहा, कारोबारी से मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्व सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी के बेटे हैं।

बता दें कि साल 2009 में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचलों के बीच वाई एस जगनमोहन रेड्डी की राजनीति में सक्रियता दिखाई देने लगी थी। उन्होंने 2011 में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बीच अपनी पार्टी का गठन किया था।

2019 में हासिल की सत्ता

जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी। रेड्डी साल 2009 में कडप्पा लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने थे। वाई एस जगनमोहन रेड्डी का जन्म 21 दिसंबर 1972 को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के पुलिवेन्दुला गांव में हुआ था। वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने निजाम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

3 हजार किमी पदयात्रा की थी

विधानसभा में तत्कालीन विपक्ष के नेता और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में रेड्डी ने नवंबर 2017 को कडप्पा जिले के इदुपुलापाया में प्रजा संकल्प यात्रा नामक अपनी 3,000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की थी। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने इस दौरान 430 दिनों में पूरे राज्य में 125 विधानसभा क्षेत्रों में वह गए थे और 9 जनवरी 2019 को उन्होंने अपनी इस यात्रा को समाप्त किया था।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2019 में बने मुख्यमंत्री

अप्रैल और मई में हुए 2019 के राष्ट्रीय और राज्य के चुनाव में, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में जीत हासिल की और आंध्र प्रदेश की कुल 175 विधानसभा सीटों में से 151 और 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की। वाई एस ने 30 मई 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू हुईं।

इन योजनाओं में जगन्नाथ अम्मा वोडी और नवरत्नालु जैसी कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। जगन्नाथ अम्मा वोडी गरीबी रेखा से नीचे की माताओं या अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

2024 में मिली हार

आंध्र प्रदेश में इस साल हुए लोकसभा चुनाव में टीडीपी ने 16 लोकसभा सीटें, BJP ने तीन और जनसेना ने दो सीटें जीतीं। 25 लोकसभा सीटों में से NDA ने 21 सीटें जीती जबकि YSRCP केवल चार सीटों पर सिमट कर रह गई।

वहीं विधानसभा चुनाव में टीडीपी को 135, जनसेना को 21 और BJP को आठ सीटें मिलीं। YSRCP को महज 11 सीटें मिलीं। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य के सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी को इस्तीफा देना पड़ा।

Happy birthday ys jagan mohan reddy businessman to politician know all about him on 52nd birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2024 | 12:05 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल-11 सितम्बर 2025: आज इन 5 राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से अधूरे काम होंगे पूरे

2

घर में है तुलसी का पौधा तो गलती भी ना करें ये काम, वरना छिन जाएगी घर की हर खुशियां

3

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, बनेंगे मजबूत और चमकदार

4

टी20 क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास, महज 27 गेंदों में खत्म किया मुकाबला; हासिल की सबसे बड़ी जीत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.