गुजरात AAP प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
Gopal Italia Arrested (ANI)
नई दिल्ली : गुजरात AAP प्रमुख गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को दिल्ली पुलिस ने NCW कार्यालय से हिरासत में लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर आपत्तिजनक टिपण्णी की थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इसपर सियासत शुरू हो गई है। नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है। इससे पहले बीजेपी ने एक वीडियो (video) शेयर किया था। जिसमे गोपाल इटालिया यह कहते नजर आ रहे हैं कि महिलाओं को मंदिर नहीं जाना चाहिए मंदिर, कथा स्थलों पर महिलाओं का शोषण होता है।
Delhi | AAP Gujarat chief Gopal Italia detained from NCW office by Delhi Police https://t.co/qSkvPOJqPD pic.twitter.com/LKjdiDbvSn — ANI (@ANI) October 13, 2022
बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गोपाल इटालिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। और यहीं से दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। इटालिया का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वह पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इन्होंने (गोपाल इटालिया) कोई भी नोटिस मिलने की बात से इंकार कर दिया, जबकि इनका उत्तर पहले से तैयार है। पर अभी तक इन्होंने जवाब नहीं दिया है। मैनें पुलिस को बोला है कि इनके खिलाफ कदम उठाए जाएं क्योंकि ये कानून व्यव्स्था को खराब करने की कोशिश कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
नवभारत विशेष: साझेदारी चाहिए, कुर्बानी देने को कोई तैयार नहीं, विपक्षी एकता सबसे बड़ी चुनौती…
INDIA Block Meeting: 23 दल होंगे शामिल, इन बड़े दलों पर ‘सस्पेंस’ बरकरार; BJP बोली- न कोई मिशन है, न विजन
गौरतलब है कि NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने कार्यालय के बाहर हो रहे AAP कार्यकर्ता के प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किया। प्रदर्शन NCW ने AAP गुजरात चीफ गोपाल इटालिया को एक वीडियो के संबंध में तलब किए जाने पर किया गया। वीडियो में उन्हें कथित तौर पर PM के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया।
