त्रिशूर में GST विभाग के ‘टोरे डेल ओरो’ से मचा हड़कंप, 120 किलो सोना किया गया जब्त
केरल जीएसटी विभाग के 700 से ज्यादा अधिकारियों की विशाल टीम ने पूरे मध्य केरल जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और जौहरियों के घरों पर छापेमारी की जिससे यहां हड़कंप मच गया।
- Written By: रीना पंवार
(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
त्रिशूर (केरल) : एक बड़े छापेमारी अभियान के तहत त्रिशूर में केरल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के अधिकारियों ने सोने के आभूषण की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर छापेमारी कर 120 किलोग्राम सोना जब्त किया है। छापेमारी की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जब्त सोने के बारे में कोई हिसाब नहीं था। जीएसटी विभाग द्वारा इस अभियान को ‘टोरे डेल ओरो’ नाम दिया गया है।
इस अभियान को राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा अभियान माना जाता है। बता दें कि केरल राज्य का त्रिशूर जिला सोने के व्यापार के लिए भारत समेत दुनियाभर में मशहूर हैं।
700 अधिकारियों की टीम ने की छापेमारी
केरल जीएसटी विभाग द्वारा बीते बुधवार शाम से इस अभियान को शुरू किया गया था जो गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान विभाग के 700 से ज्यादा अधिकारियों की विशाल टीम ने पूरे मध्य केरल जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और जौहरियों के घरों पर छापेमारी की जिससे यहां हड़कंप मच गया। इस अभियान के दौरान टीम द्वारा लगभग 78 जगहों पर छापेमारी की गई। टीम द्वारा जीएसटी के विशेष आयुक्त अब्राहम रेन एस के नेतृत्व में यह व्यापक छापेमारी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
केरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर पार कर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 की मौत, 26 घायल
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
3 करोड़ दीजिए, मंत्री बना देंगे…केरल की कांग्रेस विधायक को आया फर्जी कॉल; साइबर ठगी का हुआ खुलासा
अभियान के बारे में टीम के सदस्यों को भी नहीं लगी भनक
छापेमारी में अधिकारियों ने सोने को जब्त करने के अलावा बिलिंग और कराधान प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण अनियमितताएं पाईं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टोरे डेल ओरो अभियान को गोपनीय रखने के लिए जीएसटी विभाग ने राज्य भर के अधिकारियों को ट्रेनिंग प्रोग्राम के बहाने त्रिशूर बुलाया था। इतना ही नहीं मिशन के बारे में खबर लीक न हो जाए इसके लिए टीम में शामिल अधिकारियों को स्टडी टूर लिखे बैनरों के साथ बसों में विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया। राज्य जीएसटी इंटेलिजेंस कमिश्नर दिनेश कुमार ने बताया कि अभियान ‘टोरे डेल ओरो’ आगे भी जारी रहेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
