कनाडा के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की काफी संभावनाएं: पीयूष गोयल
इस तरह से दोनों देश परस्पर हित के क्षेत्रों का लाभ उठा सकते हैं और माल एवं सेवाओं का व्यापार काफी बढ़ा सकते हैं।
- Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On:
Apr 26, 2025 | 05:54 PM
File Photo
नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शुक्रवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार(Bilateral Trade) इस समय 10 अरब डॉलर का है तथा इसे और ऊंचे स्तर तक ले जाने की काफी संभावनाएं हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को दो चरणों में पूरा करने की संभावना पर चर्चा की है।
मंत्री ने कहा, “एक प्रारंभिक अंतरिम समझौता, जिसमें माल एवं सेवाएं शामिल हैं, कई क्षेत्रों में ज्यादा व्यापक साझेदारी और एक कहीं ज्यादा बड़ा एवं व्यापक समझौता दूसरे चरण में है।” उन्होंने कहा कि इस तरह से दोनों देश परस्पर हित के क्षेत्रों का लाभ उठा सकते हैं और माल एवं सेवाओं का व्यापार काफी बढ़ा सकते हैं। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Canada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
उत्तर मुंबई में विकास कार्यों को रफ्तार, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और रोजगार केंद्रों की समीक्षा की
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
Great potential to increase bilateral trade with canada goyal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 27, 2021 | 06:13 AM
