

नई दिल्ली. इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि उसने रूस की राजधानी से 212 भारतीयों को वापस लाने के लिए रविवार को एक चार्टर्ड उड़ान का संचालन किया था। विमान कंपनी ने एक बयान में बताया कि यात्रियों में अधिकतर छात्र थे। वे चार्टर्ड उड़ान मास्को-अमृतसर-कोच्चि से अपने घर पहुंचे । इसमें मास्को में भारतीय दूतावास और निक्सटूर इंडिया प्राइवेट लिमिटिड ने सहायता की है। गौरतलब है कि महामारी के कारण भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन 23 मार्च से ही स्थगित है। विशेष चार्टर्ड उड़ानों को संचालन हो रहा है जिनकी इजाजत भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने दी है। भारत ने 25 मई को घरेलू विमान यात्री सेवा को करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद बहाल कर दिया था।(एजेंसी)