Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली से पहले रेल यात्रियों के लिए तोहफा, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ये बड़ा ऐलान

त्योहारी सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने हाल ही में बड़ा ऐलान किया है जिसके अनुसार, ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे इसके अलावा स्पेशल ट्रेने भी शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री ने दी है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 27, 2024 | 10:26 AM

भारतीय रेलवे ने दिया तोहफा (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है जिसके चलते ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ने लगती है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने हाल ही में बड़ा ऐलान किया है जिसके अनुसार, ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे इसके अलावा स्पेशल ट्रेने भी शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री ने दी है। बताया जा रहा है कि, दशहरा से छठ पूजा तक ट्रेनों में बड़ी संख्या के साथ यात्री सफर करते है इसे लेकर भारतीय रेलवे भी समय-समय पर यात्रियों को सुविधा देती है।

जानिए क्या है रेलमंत्री का खास तोहफा

आपको बताते चलें कि, केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नया ऐलान किया है। इसमें कहा, “आगामी त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए। 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं।” इस सुविधा से लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

 

सम्बंधित ख़बरें

कसारा-मनमाड रेलवे लाइन से बदलेगी उत्तर महाराष्ट्र की तस्वीर, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से मजबूत कनेक्टिविटी

कसारा-मनमाड के बीच बनेगी देश की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग, 131 KM नई लाइन, 24 KM टनल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

एलटीटी-प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें घोषित, होली और गर्मियों में यात्रियों को बड़ी राहत

Mumbai AC Local: 16 दिनों में 6.40 लाख यात्री! हार्बर लाइन AC लोकल ट्रेन ने तोड़े रिकॉर्ड

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आगामी त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए। 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर… pic.twitter.com/gQdXPDWSZV — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2024

रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला

आपको बताते चलें कि, आने वाले त्योहारों के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. इस बार सरहिन्द, सहरसा, अम्बाला कैंट मार्ग पर 7 फेरों के लिए साप्ताहिक अनारक्षित त्योहारी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को घर लौटने में आसानी होगी।

इसके अलावा रेलवे समय-समय पर यात्रियों के लिए त्योहारी सीजन पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की सुविधा देती है इस बार फिर रेलवे ने यात्रियों के लिए नई सुविधाएं देने की तैयारी कर ली है।

 

General coaches increased in 108 trains for the upcoming festive season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2024 | 10:16 AM

Topics:  

  • Indian Railways

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.