दिल्ली LG ने शिवलिंग जैसे फव्वारे पर दी सफाई, AAP ने दर्ज कराई थी शिकायत

Delhi, G-20 summit
Published on
Updated on

नई दिल्ली: दिल्ली में G-20 सम्मेलन होन से पहले सौंदरीकरण चल रहा है। सड़कों के किनारे शिवलिंग की आकार वाले फव्वारे लगाए जाने पर एल जी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ये फव्वारे सिर्फ सजावट की चीज है। आप हर चीज वैसे देखते हैं जैसा आप देखना चाहते हैं।

पालम एरिया में यक्षिणी की मूर्तियों के अनावरण के बाद LG ने शुक्रवार यानी 1 सितंबर को कहा कि हमारे डेलीगेट्स इस रास्ते से होकर गुजरेंगे। हमने यहां यक्षिणी की मूर्तियां लगवाई हैं। आप इसे देवी कहेंगे। कहने को कुछ भी कहा जा सकता है। देश के कण-कण में भगवान हैं।

 AAP ने LG पर लगाए आरोप
AAP यानी आम आदमी पार्टी ने हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में LG सक्सेना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। AAP विधायक दुर्गेशा पाठक ने कहा कि शिवलिंग के ऊपर सीवेज का पानी बह रहा है, जिससे हिंदुओं को गहरा आघात पहुंच रहा है उनकी भावनाएं आहत हो रही हैं। 

LG ने कहा- AAP का बचकाना आरोप
LG वी. के सक्सेना ने AAP के आरोपों को बचकाना व्यवहार करार दिया। उन्होंने कहा कि यक्षिणि भगवान कुबेर की कीमती चीजों की रक्षा करती हैं। इन मूर्तियों को प्रतीकात्मक संकेत के रूप में स्थापित किया गया है। कहने को कुछ भी कहा जा सकता है।

बता दें,  9-10 सितंबर को दिल्ली में G-20 समिट सम्मेलन होने वाली है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई ग्लोबल लीडर्स के शामिल होने की चर्चा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी को सुंदर बनाने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com