-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Four Co Owners Arrested In Delhi Coaching Incident Will Be Released Bail Plea To Be Heard Today
दिल्ली कोचिंग हादसे में गिरफ्तार चार सह मालिकों को मिलेगी रिहाई! आज जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
- Written By: शुभम पाठक
कोर्ट के आदेश के बाद बेसमेंट मालिक के वकीलों ने आज राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई कोर्ट में नई जमानत याचिका दाखिल की।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार ने आरोपियों परविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह की जमानत याचिकाएं मध्य दिल्ली के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पास भेज दी

दिल्ली कोचिंग हादसा (सोर्स:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद पूरे देश की सियासत में गर्माहट है, जहां अब इस हादसे की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई के हाथों में है। आज इस मामले में एक नया मोड़ आने की संभावना है। क्योंकि उस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट के चार सह-मालिकों की जमानत याचिका पर आज यानी 5 अगस्त को सुनवाई होनी है।
देखने वाली बात ये होगी कि आज की सुनवाई में चारों सह मालिकों को रिहाई मिलती है या फिर ये मामला कोई और दिशा में जाने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले रविवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कोचिंग सेंटर के सह-मालिकों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बेसमेंट मालिकों के वकील से सीबीआई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करने को कहा था।
आदेश के बाद दाखिल किया जमानत याचिका
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कोचिंग सेंटर के सह-मालिकों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद बेसमेंट मालिक के वकीलों ने आज राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई कोर्ट में नई जमानत याचिका दाखिल की।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में गड्ढों की मरम्मत के लिए 90 लाख की योजना, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा पैचवर्क
2050 में दुनिया झेलेगी कोरोना से भी बड़ा कहर! लाखों बच्चे हो जाएंगे अनाथ? रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद
E20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
ये भी पढ़ें:- Paris Olympic: आज भारत जीत सकता है एक और ब्रॉन्ज, जानें 5 अगस्त का पूरा शेड्यूल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार ने आरोपियों परविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह की जमानत याचिकाएं मध्य दिल्ली के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पास भेज दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा जमानत देने से इनकार करने के खिलाफ आरोपियों की अपील पर सुनवाई कर रहे थे। कोर्ट ने यह निर्देश इस बात पर दिया कि उसे मामले को सीबीआई को सौंपने का हाईकोर्ट का आदेश नहीं मिला है।
आतिशी की खास पहल पर एक नजर
लगातार छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक नया कानून बनाने की पहल की है। जिसके लिए 10 छात्रों के नाम मांगे गए हैं जिन्हें पूरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा और विधानसभा में नया कानून पारित किया जाएगा। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने मरने वाले तीन छात्रों की याद में एक लाइब्रेरी बनाने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें:-लव जिहादियों के खिलाफ एक्शन में आई असम सरकार, जल्द लागू करेगी ये कठोर सजा
Four co owners arrested in delhi coaching incident will be released bail plea to be heard today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में गड्ढों की मरम्मत के लिए 90 लाख की योजना, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा पैचवर्क
Jul 10, 2026 | 10:23 PM2050 में दुनिया झेलेगी कोरोना से भी बड़ा कहर! लाखों बच्चे हो जाएंगे अनाथ? रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद
Jul 10, 2026 | 10:20 PME20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
Jul 10, 2026 | 10:20 PMMonsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
Jul 10, 2026 | 10:13 PMदतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 10:10 PMसावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
Jul 10, 2026 | 10:09 PM14 महीने की पोती के बगल में खामेनेई की कब्र… दुनिया के सामने आई पहली तस्वीर, जुम्मे की नमाज में बदले की दुआ
Jul 10, 2026 | 10:07 PMवीडियो गैलरी

“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM










