Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे गुट में शामिल होंगे पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा! कभी कहा था- नहीं छोडूंगा पार्टी

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 13, 2024 | 05:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिव सेना में शामिल होने जा रहे है। मिलिंद राहुल गांधी के करीबी हैं और उन्हें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की टीम का सदस्य माना जाता था। मिलिंद देवड़ा ने शनिवार को कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने जा रहे हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कई सालों से तक दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र में शिवसेना और कांग्रेस के बीच संघर्ष देखा गया है। इस सीट पर हमेशा से ही शिवसेना और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलती रही है। कांग्रेस पार्टी की और से मिलिंद देवड़ा को इस सीट से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनावों में शिवसेना के अरविंद सावंत ने मिलिंद देवड़ा को धूल चटाई है। जो की इस बार महाविकास अघाड़ी में साथ साथ है। ऐसे में उद्धव ठाकरे की पार्टी की और से इस सीट को छोड़ने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए यह लगभग माना जा रहा है कि महाविकास अघाड़ी में दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत को ही यानी शिवसेना का ही उम्मीदवार मैदान में उतारा जा सकता है। इस वजह से कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा नाराज हैं। ऐसे में चर्चा यह है कि मिलिंद देवड़ा लोकसभा टिकट पाने के लिए पार्टी को छोड़ बीजेपी या शिवसेना (शिंदे) में जा सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दो बार (2004, 2009) सांसद चुने गए। उनके पिता मुरली देवड़ा दक्षिण मुंबई से चार बार सांसद रह चुके है। लेकिन इस बार उन्हें महाविकास अघाड़ी से टिकिट मिलना लगभग असंभव है। इस वजह से उनके पार्टी बदलकर दूसरी पार्टी का हाथ थामना लगभग तय मन जा रहा है। क्योंकि, शिव सेना के शिंदे गुट के पास कोई चर्चित चेहरा नहीं है।  ऐसे में मिलिंद देवड़ा के संबंधों को देखते हुए शिंदे गुट ने देवड़ा को पार्टी में शामिल करने और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का फैसला कर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल में लाल चंदन के पेड़ पर 1 करोड़ मुआवजे का दावा गलत निकला

एआई का बढ़ता असर, एआई को कौशल-वृद्धि का अवसर समझें पत्रकार : बृजेश सिंह

प्रशांत पडोले ने भंडारा के सानगड़ी गांव में किसान के मत्स्य पालन तालाब का किया निरीक्षण

नेशनल हाईवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी वार्षिक टोल पास की दरें

 नहीं छोडूंगा पार्टी

आपको यह भी पता हो कि कुछ दिन पहले ही पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने शिव सेना (शिंदे गुट) में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया था।  देवड़ा ने कहा था कि वे कांग्रेस पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। हालांकि, अब यह भी बात सामने आ रही है कि  मिलिंद देवड़ा के साथ कुछ पूर्व नगरसेवक भी शिंदे गुट में शामिल होंगे। 

Former mp milind deora will join shivsena shinde faction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2024 | 04:43 PM

Topics:  

  • Congress
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.