Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेटी की ‘ऑनर किलिंग’ के मामले में पूर्व विधायक गिरफ्तार

  • By दामिनी सिंह
Updated On: Jul 04, 2022 | 04:54 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

बिहार : बिहार (Bihar) के एक पूर्व विधायक (MLA) को अपनी बेटी (Daughter) को मारने के लिए भाड़े के हत्यारों को काम पर रखने के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। पटना नगर (पूर्व) पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के अनुसार पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा को रविवार को उन अपराधियों द्वारा किए गए खुलासे के बाद गिरफ्तार किया गया था जिन्हें उन्होंने ‘ऑनर किलिंग’ के लिए 20 लाख रुपये का भुगतान किया था। पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक अपनी बेटी के दूसरी जाति के व्यक्ति से शादी करने को लेकर खुश नहीं थे। 

कुमार ने कहा, ‘एक-दो जुलाई की दरमियानी रात को पूर्व विधायक की बेटी को श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में जान से मारने का प्रयास किया गया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चलाई है। लक्ष्य से चूकने के बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।’ शनिवार को सघन तलाशी अभियान चलाया गया। गिरोह के सरगना अभिषेक उर्फ छोटे सरकार को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभिषेक ने पुलिस को शर्मा के बारे में बताया जिन्होंने 1990 के दशक में अपने पैतृक जिले सारण से विधानसभा का कार्यकाल पूरा किया था। 

सम्बंधित ख़बरें

Honor और Redmi में बैटरी वॉर: जल्द आ रहे हैं 9000mAh और 10000mAh बैटरी वाले दमदार स्मार्टफोन

अवैध संबंध का शक, साजिश और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग! 14 साल के बच्चे की हत्या में सौतेली मां और चाची बनीं मौत की सौदागर, वजह चौंकाएगी

पाकिस्तान में लगातार हो रही हत्याएं, परंपरा के नाम पर 8 की मौत, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

जलगांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, 7 घायल, 9 पर FIR, जिले का बढ़ा क्राइम ग्राफ

निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके शर्मा के बारे में कहा जाता है कि उनका आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्तमान में किस पार्टी से जुड़े हैं यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभिषेक और उसके सहयोगियों के पास से तीन देशी पिस्तौल, कई कारतूस और बिना नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। (एजेंसी)

Former mla arrested for honour killing of daughter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2022 | 04:54 PM

Topics:  

  • Honour Killing

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.