-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Former Governor Satya Pal Malik Passes Away After Prolonged Treatment In Delhi
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से दिल्ली में चल रहा था इलाज
- Written By: अमन उपाध्याय
Satyapal Malik Death News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Satyapal Malik Death: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें 11 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी उनके आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से साझा की गई।
पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहें।#satyapalmalik — Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) August 5, 2025
उन्होंने 7 जून को एक्स पर लिखा था, “नमस्कार साथियों, मैं करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती हूं और किडनी की बीमारी से जूझ रहा हूं। मेरी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है और स्थिति बेहद नाज़ुक होती जा रही है।”
फैसले की छठी वर्षगांठ पर हुआ निधन
सत्यपाल मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल रहे। उन्हीं के कार्यकाल में 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाया गया था, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त हो गया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया। जम्मू-कश्मीर के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद सत्यपाल मलिक को गोवा का 18वां राज्यपाल बनाया गया। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2022 तक मेघालय के 21वें राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दीं। यह एक संयोग ही है कि आज, इस ऐतिहासिक फैसले की छठी वर्षगांठ पर ही, सत्यपाल मलिक का निधन हो गया।
केसी त्यागी ने निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने बताया कि जब मेरठ एकजुट था, तब दोनों ने साथ मिलकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे लंबे समय तक चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व वाले लोकदल में एक साथ सक्रिय रहे। बाद में वीपी सिंह सरकार में भी दोनों सांसद बने। सत्यपाल के निधन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक सशक्त आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
यह भी पढ़ें: अमित शाह ने तोड़ा रिकॉर्ड! भाजपा के ‘चाणक्य’ ने इस मामले में आडवाणी को छोड़ा पीछे
मेरठ से रखी राजनीतिक जीवन की नींव
सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई, 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले स्थित हिसावदा गांव के एक जाट परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा मेरठ विश्वविद्यालय से पूरी की, जहां से उन्होंने विज्ञान विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में एलएलबी की डिग्री भी हासिल की। 1968-69 के दौरान वे मेरठ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने गए, जिसने उनके राजनीतिक जीवन की नींव रखी।
Former governor satya pal malik passes away after prolonged treatment in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













