Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस का दामन छोड़ने का हुआ फायदा, रवनीत सिंह बिट्टू को मिली मंत्रिपरिषद में जगह

रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेस का दामन छोड़ने का फायदा मिल गया है। वह अब मोदी सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर काम करेंगे। वह चुनाव से ठिक पहले भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि वह पंजाब के लुधियाना से चुनाव हार गए हैंस, लेकिन फिर भी वह मंत्रिपरिषद में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jun 10, 2024 | 11:53 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। ऐसे में पूर्व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी रविवार को राष्ट्रपति भवन में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। साथ ही बिट्टू ऐसे नेता हैं जिन्हें मंत्रिपरिषद में जगह पंजाब के लुधियाना से चुनाव हारने के बाद भी मिली है।

बिट्टू के अलावा जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस के पूर्व नेता हैं, लेकिन उन्होंने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान ही पाला बदल लिया था। प्रसाद को भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में सेवाएं देने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है, जबकि सिंधिया को कैबिनेट में बरकरार रखा गया है। पहले विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता रहे राज भूषण चौधरी 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

तीन बार के सांसद बिट्टू मार्च में भाजपा में शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने कहा था कि लोगों ने मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुनने का मन बना लिया है। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में एक आतंकवादी हमले में हत्या कर दी गई थी। बिट्टू के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेताओं ने कहा था कि लोग बिट्टू को इस ‘‘गद्दारी” के लिए माफ नहीं करेंगे।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना से बिट्टू को 20,942 मतों से हराया था। बिट्टू को अब छह महीने के भीतर संसद के लिए निर्वाचित होना होगा। पंजाब को प्रतिनिधित्व देने के लिए बिट्टू को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है, जहां भाजपा लोकसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। बिट्टू लुधियाना से दो बार और आनंदपुर साहिब से एक बार सांसद रह चुके हैं।

प्रसाद 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग का कार्यभार संभाला था। वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा सरकार के सत्ता में आने पर भी प्रसाद का राज्य में मंत्री पद बरकरार रहा। प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार को हराकर पीलीभीत लोकसभा सीट 1,64,935 मतों से जीती।

सिंधिया कांग्रेस छोड़कर मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हो गए थे और उनके इस कदम के बाद हुए घटनाक्रम के कारण मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गठन के सिर्फ 15 महीने बाद ही गिर गई और भाजपा सत्ता पर फिर से काबिज हुई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Former congress leader ravneet singh bittu now is minister of state nda oath ceremony

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2024 | 11:53 AM

Topics:  

  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान के दो दिवसीय दौरे पर मस्कट पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

2

निजी हाथों में ‘न्यूक्लियर’ न सौंपो! SHANTI बिल लाई मोदी सरकार…तो गरज उठे BJP के पसंदीदा सांसद

3

‘पूरा एयर सिस्टम भी दे दूंगा,’ कांग्रेस ने शेयर किया मोदी-अडानी का वो VIDEO…जो मचा देगा बवाल

4

फैसला इनके मुंह पर तमाचे जैसा, मोदी-शाह इस्तीफा दें! नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.