चारा घोटाला: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव हुए दोषी करार, डोरंडा मामले में CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला
- Written By: सुभाष यादव
Updated On:
Feb 15, 2022 | 12:10 PM
File Photo
नई दिल्ली: चारा घोटाले (Fodder Scam) के सबसे बड़े केस केस डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी केस में अब फैसला आ गया है। बताना चाहते हैं कि इस मामले में आरजेडी चीफ और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav Convicted) को सीबीआई कोर्ट (CBI Court) ने दोषी करार दिया है।
ज्ञात हो कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के सबसे बड़े और पांचवे केस में दोषी पाए गए हैं। हालांकि इस केस में सजा का ऐलान होना अभी बाकी है। इससे पहले लालू चार मामले में भी दोषी करार दिए गए हैं। इस फैसले पर आरजेडी नेताओं की भी प्रतिकियाएं सामने आई हैं।
Fodder scam: RJD chief Lalu Prasad Yadav convicted of fraudulent withdrawal from Doranda treasury by a CBI Special Court in Ranchi pic.twitter.com/J9AvvhmOjk — ANI (@ANI) February 15, 2022
गौरतलब है कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी की गई थी। इस पूरे केस में शुरू में 170 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें से 55 लोगों की मौत हो चुकी है। लालू प्रसाद यादव इस केस में मुख्य आरोपी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में लालू यादव को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की मांग वाली याचिका ठुकराई
जाति है कि जाती नहीं…नीतीश को लव-कुश तो लालू को MY फार्मूले से मिली सत्ता, इस बार भी कास्ट ही बनेगी योग्यता!
Explainer: बिहार की सत्ता में जेनरेशन शिफ्ट! नीतीश-लालू ने 30 साल तक किया राज, अब युवा चेहरों के बीच असली जंग
नवभारत विशेष: जॉर्ज, शरद, लालू और अब समाजवादी नीतीश, बिहार में नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत
Fodder scam rjd chief lalu prasad yadav convicted of fraudulent withdrawal from doranda treasury read here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 15, 2022 | 12:10 PM
