यूपी के फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत; 10 घायल
- Written By: सुभाष यादव
Updated On:
Apr 16, 2022 | 12:23 PM
File Photo
फिरोजाबाद (उप्र): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद जिले (Firozabad Accident) में सवारियों से भरे एक छोटे ट्रक के सामने से आ रहे एक कैंटर ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा जसराना थाना क्षेत्र में जसराना- एटा मार्ग पर शुक्रवार रात हुआ। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया कि छोटे ट्रक में सवार लोग एटा में किसी रिश्तेदार का अंतिम संस्कार करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
उन्होंने बताया कि हादसे में 40 वर्षीय विमला देवी, 50 वर्षीय सावनश्री और 75 वर्षीय मितराज की मौके पर मौत हो गई तथा 10 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
UP Election 2027: सीट बंटवारे में उलझे सपा-कांग्रेस, BJP ने सहयोगियों पर दिया बड़ा अपडेट
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और बस में टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, 1 की मौत, 11 लोग घायल
Firozabad accident 3 killed 10 injured in road accident in uttar pradesh read here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 16, 2022 | 12:01 PM
