Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘इमरान प्रतापगढ़ी ने भड़काऊं गीत वाला वीडियो शेयर किया’, गुजरात में दर्ज हुआ FIR- देखें विवादित पोस्ट

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पर गुजरात के जामनगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की पृष्ठभूमि में कथित रूप से भड़काऊ गीत वाला एक संपादित वीडियो पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया गया...

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Apr 03, 2025 | 10:55 AM

इमरान प्रतापगढ़ी(फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जामनगरः कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पर गुजरात के जामनगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की पृष्ठभूमि में कथित रूप से भड़काऊ गीत वाला एक संपादित वीडियो पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतापगढ़ी इस विवाह समारोह में शामिल हुए थे।

स्थानीय कांग्रेस नेता अल्ताफ खफी और कार्यक्रम का आयोजन करने वाले ट्रस्ट के साथ-साथ प्रतापगढ़ी पर धर्म, नस्ल आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने कहा, ‘‘कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर 29 दिसंबर को आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह के संदर्भ में ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद जामनगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।”

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर मनपा नतीजों के बाद VBA का बड़ा एक्शन, पदाधिकारियों की कर दी छुट्टी, छिड़ा सियासी संग्राम!

उद्धव को थी पल-पल की खबर! चंद्रपुर में गद्दारी के आरोपों पर UBT ने तोड़ी चुप्पी, ऐसे कांग्रेस की लुटिया डुबोयी

कांग्रेस अब पहुंचाएगी भाजपा को फायदा! अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से ममता बनर्जी को कितना नुकसान?

राहुल गांधी फिर खाएंगे मात, ओम बिरला को पद से हटाने के लिए क्या कहता है आंकड़ों का खेल?

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इस 46 सेकंड की वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि जब प्रतापगढ़ी अपने हाथ लहराते हुए चल रहे हैं तो उन पर फूल बरसाए जा रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा था। इस गाने के बारे में प्राथमिकी में कहा गया है कि इसमें ऐसे गीत का इस्तेमाल किया गया जो भड़काऊ, राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

जामनगर गुजरात के एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत। pic.twitter.com/7MKIjEVK9f — Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) January 2, 2025

एसपी ने कहा कि वीडियो में आवाज संभवत: प्रतापगढ़ी की है। किशन नंदा द्वारा दर्ज की कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि इस तरह के वीडियो को फैलाने से दस या अधिक लोगों के समूह को हिंसा का सहारा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 57 के तहत एक अपराध है। यह मामला शुक्रवार को जामनगर ए-डिवीजन पुलिस थाने में दर्ज किया गया। डेलू ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने के तीन दिन बाद दो जनवरी को प्रतापगढ़ी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस वीडियो पर ‘एक्स’ के उपयोगकर्ताओं ने तीखी टिप्पणियां की हैं।

Fir registered against imran pratapgarhi in gujarat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 09:54 PM

Topics:  

  • Congress
  • Imran Pratapgarhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.