खुश होने की रैकिंग में पाक- नेपाल ने भारत को पछाड़ा ! लगातार 7वीं बार सबसे खुशहाल देश बना फिनलैंड, देखें हैप्पीनेस रिपोर्ट

संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की GDP, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन के आधार पर रैंकिंग की गई। इस रिपोर्ट को बनाने के लिए तीन साल के औसत डेटा के आधार पर खुशहाली देखी जाती है।
World Happiness Day 2024, International Day Of Happiness 2024, Lifestyle News
खुश होने की रैकिंग में पाक- नेपाल ने भारत को पछाड़ा (सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: दुनिया के खुशी और दु:खी का इंडेक्स वहां रहने वाले नागरिकों पर निर्भर करता है इसे लेकर ही बीते दिन विश्व खुशी दिवस ( World Happiness Day 2024) पर हैप्पीनेस इंडेक्स की रिपोर्ट जारी हुई। इस रिपोर्ट में एक बार फिर 7 वीं बार लगातार फिनलैंड (Finland) ने सबसे खुशहाल देश की नंबर वन रैंकिंग पाई है। इसके अलावा भारत को पछाड़ते हुए पाकिस्तान और खुशहाल देश बने है इनकी रैंकिंग ज्यादा आई है।

जानिए क्या है इंडेक्स रिपोर्ट

यहां पर UN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की तुलना में पाकिस्तान ज्यादा खुशहाल देश है। 20 मार्च यानी वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने हैप्पीनेस इंडेक्स की रिपोर्ट जारी की है। यहां पर इंडेक्स में भारत 126वें स्थान पर आया है तो वहीं पर पाकिस्तान ने सूची में 108वें नंबर पाया है। सबसे कम खुशहाल देश की श्रेणी में अफगानिस्तान रहा है वहीं पर सबसे ज्यादा खुश नागरिक फिनलैंड में है यहां कि जनसंख्या 55 लाख है।

Image

जानिए कैसे बनती है रिपोर्ट

हैप्पीनेस डे के मौके पर जारी रिपोर्ट को बनाने के लिए इन 143 देशों की खुशहाली मापने के लिए 6 मानकों पर सवाल तैयार किए गए थे। इनमें संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की GDP, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन के आधार पर रैंकिंग की गई। इस रिपोर्ट को बनाने के लिए तीन साल के औसत डेटा के आधार पर खुशहाली को जीरो से 10 तक स्केल दिया जाता है। इस बार 2021-2023 तक का डेटा देखा गया। हालांकि, यूनाइटेड नेशन की यह लेटेस्ट रिपोर्ट इजराइल-हमास जंग से पहले तैयार हो गई थी। इसलिए जंग से जूझ रहे इजराइल नंबर 5 है।

Navbharat Live
navbharatlive.com