- Hindi News »
- India »
- Finance Minister Nirmala Sitharaman Statement Over Dr Bibek Debroys Demise
बिबेक देबरॉय की मौत से भावुक हुई वित्त मंत्री, बोली – अभी बहुत कुछ करना था बाकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद यानी ईएसी पीएम के चेयरमैन और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिसको लेकर वित्त मंत्रालय से जुड़े काफी लोग दुखी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

डॉ बिबेक देबरॉय (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही तरह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी आज शोक में है। प्रधानमंत्री के इकोनॉमिक एडवाइजर और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का आज निधन हो गया है, जिसके कारण वित्त मंत्रायल से जुड़े सभी लोग शोकाकुल हैं। इसी सिलसिले में शोक व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बिबेक प्राचीन ग्रंथों और संस्कृत के महान विद्वान थे। साथ ही उन्होंने बताया है कि देबरॉय नीति निर्माण में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद यानी ईएसी पीएम के चेयरमैन और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिसको लेकर वित्त मंत्रालय से जुड़े काफी लोग दुखी है।
एक्स पर किया पोस्ट
सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा है कि ईएसी-पीएम के चेयरमैन के तौर पर देबरॉय ने नीति निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अन्य बातों के अलावा प्राचीन ग्रंथों, वैदिक एवं शास्त्रीय संस्कृत, देवी और रेलवे में उनकी विशेष रुचि थी। वे संस्कृत से अंग्रेजी में अनुवाद करने में बहुत कुशल थे।
सम्बंधित ख़बरें
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
It is with profound grief that I condole the demise of Shri. @bibekdebroy
As Chairman of PM Economic Advisory Council, he profusely participated in policy making. His interests, inter alia, were—ancient texts, Vedic and classical Sanskrit, Devi, Railways. He was prolific in… pic.twitter.com/780wodJIdj — Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) November 1, 2024
ये भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
बहुत कुछ करना था
वित्त मंत्री ने कहा है कि देबरॉय ने अपनी किताब ‘सरमा एंड हर चिल्ड्रन’ में हमारे प्राचीन ग्रंथों के कुछ अंश का जिक्र कर अपनी अद्भुत क्षमता को दर्शाया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बिबेक, आपको अभी बहुत कुछ करना था और उसे पूरा करना था – हम सबकी खातिर!”
एक मित्र, गुरु खो दिया
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी देबरॉय को प्राचीन भारतीय शास्त्रों के महान ज्ञाता, लेखक और अर्थशास्त्री बताया। ईएसी-पीएम के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि उन्होंने अपना ”एक मित्र, गुरु, मार्गदर्शक और सहयोगी खो दिया है।
4 दिन पहले लिखा था ब्लॉग
देबरॉय के निधन से चार दिन पहले इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक लेख का हवाला देते हुए सान्याल ने एक्स पर लिखा था कि वे (देबरॉय) जानते थे। ब्लॉग में देबरॉय ने लिखा था, ”बाहर एक दुनिया है जो सच में मौजूद है। अगर मैं वहां नहीं हूं तो क्या होगा? वास्तव में क्या होगा? देबरॉय रामकृष्ण मिशन स्कूल, नरेंद्रपुर और प्रेसीडेंसी कॉलेज, कोलकाता के पूर्व छात्र थे। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के बाद ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज से अपनी हायर स्टडी की थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Finance minister nirmala sitharaman statement over dr bibek debroys demise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














