फिजी के प्रधानमंत्री राबुका पीएम मोदी को मानते हैं दुनिया का बॉस, आज दिल्ली दौरे पर, हुआ स्वागत
Fiji's Prime Minister Rabuka: नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से पूरी दुनिया को अपने काम से आकर्षित किया है, उस लिस्ट में एक नाम फिजी के प्रधानमंत्री राबुका का भी है। वह मोदी को दुनिया का बॉस मानते हैं।
- Written By: गीतांजली शर्मा
फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
PM MODI BOSS OF WORLD: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नेतृत्व क्षमता के दमपर पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया है। फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका भी देश के पीएम को पूरे विश्व पर राज करने वाला बॉस मानते हैं। राबुका तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। वह रविवार को दिल्ली पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने उनका शानदार स्वागत किया। फिजी के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका भी आई हैं। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री राबुका के आगमन की जानकारी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका का अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री राबुका का केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने भव्य स्वागत किया। फिजी के प्रधानमंत्री की यह भारत यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में देश की साझेदारी को और गहरा करेगी।
दोनों देशों के संबंध होंगे मजबूत
फिजी के प्रधानमंत्री अपनी भारत यात्रा के दौरान सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से फिजी के पीएम के लिए लंच का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इससे पहले साल 2024 में राष्ट्रपति मुर्मू ने फिजी देश का दौरा किया था।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
35 वर्षों का मजबूत साथ…प्रेरणा और राष्ट्र प्रथम की भावना समेती है मामा की किताब ‘अपनापन’, जानें क्यों है खास
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच की इस वार्ता को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का मानना है कि, इससे भारत और फिजी के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत और स्थायी संबंधों को एक और नई दिशा मिलेगी। फिजी के प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों की द्विपक्षीय संबंधों को सभी क्षेत्रों में मजबूत करने में मददगार साबित होगी। दोनों देशों के बीच का यह प्रगाढ़ संबंध भविष्य के लिए सकारात्मकता का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: रूस का माउंट एल्ब्रस फतह कर घर लौंटी 13 साल की धैर्या कुलकर्णी, ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर हुआ स्वागत
सही समय पर हो रहा फिजी के पीएम का दौरा
फिजी के प्रधानमंत्री की यह भारत यात्रा बिल्कुल सही समय पर हो रही है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और फिजी ने जुलाई 2025 में सुवा, फिजी में विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) के छठे दौर का आयोजन किया था।
इस दौरान दोनों देशों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, व्यापार और निवेश, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की साथ ही कैसे इन क्षेत्रों को बढ़ाया जाए इसपर चर्चा की
