-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Fifth Attack In Jammu And Kashmir Within A Week Three Attacks On Outsiders Is Terror Rising Again
जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह के भीतर पांचवां हमला; तीन हमले बाहरियों पर, क्या फिर सर उठा रहा आतंक
- Written By: प्रतीक मिश्रा
धरती का स्वर्ग कहें जाना वाला जम्मू-कश्मीर पिछले एक सप्ताह से अस्थिर बना हुआ हैं। ऐसा लगता है, मानों यहां आतंकी ताकतों ने एक बार फिर सर उठाना शुरू कर दिया है और अब वह पहले से ज्यादा दशहत फ़ैलाने का मंसूबा पाले बैठे हैं।

प्रतीकात्मक फोटो [स्रोत: सोशल मीडिया]
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में पहले शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा के चुनाव हुए और बिना किसी विवाद के चुनाव परिणाम भी आ गए। सूबे में उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई और नई सरकार शपथ लेकर अपने काम में भी जुट गई।
लेकिन जम्मू-कश्मीर की यह शांति आतंकी ताकतों को रास नहीं आई और एक बार फिर वे अपनी मांद से बाहर निकलकर सर उठाने लगे। आतंकियों ने अपनी मौजूदगी बताने के लिए हमले करना शुरू कर दिए और सुरक्षाबलों सहित आम नागरिको को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Election: झामुमो ने दो IPS समेत CEC को हटाने के लिए पत्र लिखा, BJP पर लगाए आरोप
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले नहीं भूले ये दस्तावेज, वरना पड़ सकता है लौटना, पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
आतंकियों ने पिछले एक हफ्ते में पांच हमले किये है, जिनमे कई लोग घायल हुए है तो कुछ को अपनी जान गंवाना पड़ी हैं। इतना ही नहीं आतंकियों की गोलियों से हमारे देश के जवान भी शहीद हुए है। लगातार हुए आतंकी हमलो से कश्मीर इलाके में एक बार फिर दशहत का माहौल बनता दिखाई पड़ रहा हैं।
अबतक हुई आतंकी घटनाएं
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 16 अक्टूबर से लेकर अब तक यह 5वां हमला हुआ है। अबतक हुए आतंकी इन हमलों में हमारे 3 जवान शहीद हुए हैं और 8 गैर राज्य में बाहरी लोगों की मौत हुई है। आतंकी घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है…
इसे भी पढ़ें : हैदराबाद में एक महीने के लिए धारा 163 लगाई गई, बगैर अनुमति धरने-प्रदर्शन पर सख्ती से रोक
16 अक्टूबर : कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले के बाद इलाके में आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
20 अक्टूबर: आतंकियों ने गांदरबल के सोनमर्ग में हमला कर कश्मीर के डॉक्टर, MP के इंजीनियर और पंजाब-बिहार के 5 मजदूरों की जान ले ली थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर के गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी।
24 अक्टूबर: इलाके को टारगेट करने हुए दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बटगुंड में आंतकवादियों ने मजदूर पर गोलीबारी की। इस हमले में मजदूर घायल हो गया, जिसका अभी इलाज चल रहा है। मजदुर प्रीतम सिंह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें : मुस्लिम आबादी और बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने झारखण्ड सरकार पर निशाना साधा
24 अक्टूबर: बारामूला में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी और इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन PAFF ने ली थी। यहां आतंकियो ने सुरक्षाबलो पर हमला किया और जंगलो की तरफ भाग गए, जिसके बाद सेना ने सर्च अभियान चलाया।
लोकल सपोर्ट का मुद्दा फिर गर्माया
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी वारदातों के बाद एक बार फिर लोकल सपोर्ट का मुद्दा गर्मा गया है। ताज़ा मामले की बात करें तो 28 अक्टूबर को सेना की एम्बुलेंस पर हुई गोलीबारी के मामले में राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने कहा है कि आतंकवादी फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रहे है। स्थानीय लोग भी कहीं न कहीं इसमें शामिल होंगे, तभी उन्हें रास्ते पता चलेंगे।
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर हमला: इलाके में सर्चिंग जारी, पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता बोले- जल्द आतंकी मारे जायेंगे
अब पूर्व सीएम के इस बयान ने यह बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, कि आतंकवादी फिर से सिर उठाने लगे है और उन्हें लोकल सपोर्ट भी मिल रहा है। आंकड़ों की बात करें तो नई सरकार के गठन के बाद से ही आतंकी घटनाओं का होना भी शुरू हो गया है, ऐसा लग रहा था जैसे मानो देश विरोधी ताकतें और आतंकी राज्य में बस चुनाव होने का ही इंतज़ार कर रहे थे।
Fifth attack in jammu and kashmir within a week three attacks on outsiders is terror rising again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स
Jul 08, 2026 | 10:45 AMचंद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 5 साल में खोजे गए 1,155 लापता बच्चे, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी घरों में रौनक
Jul 08, 2026 | 10:41 AMबेटे के सामने बुजुर्ग पिता को खींच ले गया बाघ, भंडारा के तुमसर वन क्षेत्र में हुई खौफनाक घटना, मुआवजे की मांग
Jul 08, 2026 | 10:39 AMCM फडणवीस ने कहा -138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
Jul 08, 2026 | 10:39 AMअब नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह को लेकर उठे सवाल, कलेक्टर ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम
Jul 08, 2026 | 10:34 AMसिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए रेलवे की महा-तैयारी! नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख स्टेशनों का होगा कायाकल्प
Jul 08, 2026 | 10:31 AMHormuz Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत आ रहे LNG टैंकर पर ड्रोन अटैक, इंजन रूम में लगी भीषण आग
Jul 08, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














