Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गडचिरोली में 11 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Oct 07, 2023 | 07:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गडचिरोली: महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले (Gadchiroli) में कई मुठभेड़ों, आगजनी और हत्या की घटना में शामिल रही एक महिला नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण (Female Naxalite surrenders) कर दिया है। उसपर कुल 11 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ,पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर की रहने वाली रजनी उर्फ कलावती समैया वेलादी ने बताया कि नक्सल कमांडर उस जैसे कार्यकर्ताओं से गतिविधियों के लिए जबरन वसूली करने को कहते हैं, लेकिन वे उन पैसों का उपयोग अपने लिए करते हैं।

बयान में वेलादी के हवाले से कहा गया है, ‘‘वरिष्ठ माओवादियों द्वारा महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। शादीशुदा सदस्य स्वतंत्र विवाहित जीवन नहीं जी सकती हैं।” बयान के अनुसार वेलादी सुरक्षाबलों के साथ हुई कई मुठभेड़ों का हिस्सा रही है, उनमें 2017 में छत्तीसगढ़ में हुई वह मुठभेड़ भी शामिल है, जिसमें घात लगाकर किये गये हमले में 12 जवानों की मौत हो गयी थी।

बयान के मुताबिक, वेलादी पर कुल 11 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था, इनमें महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित छह लाख रुपये और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से घोषित पांच लाख रुपये का इनाम शामिल है। पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के कई सदस्यों का उनके नेतृत्वकर्ताओं के खोखले दावों से मोहभंग हो गया है और वे आम लोगों के खिलाफ हिंसा से आजिज आ गये हैं।

वे नक्सलियों पर केंद्रित महाराष्ट्र की ‘आत्मसमर्पण -सह-पुनर्वास’ नीति की ओर भी आकर्षित हुए हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘गडचिरोली पुलिस के समक्ष अबतक 586 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।” इसमें कहा गया है कि जो भी नक्सली हथियार डालकर समाज की मुख्य धारा में आने को इच्छुक हैं, उन्हें सभी जरूरी सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

(एजेंसी)

Female naxalite surrenders in gadchiroli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2023 | 07:55 PM

Topics:  

  • Naxalite Surrenders

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.