
IND vs AUS 3rd Test Day 1 Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया। पहले दिन केवल 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना किसी विकेट गंवाए 28 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
दूसरे दिन से अब 98 ओवर का खेल खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार मैच अब 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी। अब से इस टेस्ट मैच में बाकी बचे चार दिन में रोज 98 ओवर का खेल होगा। वहीं मैच सुबह 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी। दूसरे दिन भारतीय टीम अपनी वापसी को देखेगी। भारतीय टीम शुरुआत के ओवर में विकेट नहीं निकालने से निराश तो होगी लेकिन कल की सुबह भारतीय टीम के हक में जा सकता है। अगर गेंदबाज अपना लाइन और लेंथ ना छोड़े तब।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।
पहले दिन का खेल पूरी तरह से बारिश के कारण धुल गया। अब दूसरे दिन 98 ओवर का खेल होगा। भारतीय समयनुसार दूसरे दिन सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। वहीं कल से अब लगातार चार दिन 98 ओवर के खेल होंगे।
ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। पहले दिन महज 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। इसलिए दर्शकों को उनके टिकट का रिफंड भी मिल जाएगा।
बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। पहले दिन केवल 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना ली है।
🚨 UPDATE
— BCCI (@BCCI) December 14, 2024
Play for Day 1 in Brisbane has been stopped today due to rain.
Play will resume tomorrow and all following days at 09:50 AM local time (5:20 AM IST) with minimum 98 overs to be bowled.#TeamIndia | #AUSvIND
पहले दिन का खेल अब मुश्किल लग रहा है। लगातार बारिश हो रही है। हालांकि बारिश धीमी हो रही है। उम्मीद है आज कुछ ओवर का खेल और हो सके। जब तक बारिश नहीं छूटती है तब तक ऐसा कहना मुश्किल होगा।
ब्रिसबेन में अभी भी बारिश जारी है। हालांकि अब बारिश तोड़ी कमी है। दक्षिण पूर्व दिशा से अभी और बारिश आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आज का खेल होना मुश्किल लग रहा है।
बारिश के कारण पहले सेशन का खेल ज्यादा नहीं हो सका। महज 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। इसी बीच लंच ब्रेक ले लिया गया है। बारिश से प्रभावित पहले सत्र से भारत ख़ुश नहीं होगा क्योंकि भारत ने ओवरकास्ट परिस्थितियों को देखते हुए गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया लेकिन नई गेंद से भारत विकेट नहीं निकाल पाया। जबकि टॉस के दौरान ख़ुद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वह पहले दो घंटे का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
लंच ब्रेक का समय ऑस्ट्रेलिया के समयनुसार 12.20 है लेकिन गाबा में अभी 12 बज चुके हैं, ऐसे में संभव है कि हमें खेल लंच ब्रेक के बाद देखना पड़े। बारिश अभी भी जारी है।
एक बार फिर बारिश आ गई है और ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी तेज़ी से दौड़ती हुई जा रही है, क्योंकि इस बार बारिश पिछली बार की तुलना में तेज़ है। भारतीय टीम को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए हैं।
भारतीय समयानुसार 6.45 am पर खेल शुरू हो जाएगा, मतलब दोबारा खेल शुरू होने से हम बस अब कुछ ही मिनट दूर हैं। बारिश रुक गई है और कवर्स हटा लिया गया है और मैदान पर धूप भी नजर आने लगी है। ऐसे में भारतीय टीम को बस शुरुआती विकेट की तलाश है।
हल्की धूप खिली हुई है मैदान में, हालांकि बारिश हो रही है और दोनों ऑनफ़ील्ड अंपायर छाता लिए हुए चौथे अंपायर के साथ चर्चा कर रहे हैं। रोहित शर्मा के लिए बारिश वरदान साबित हो सकता है। बारिश के बाद सतह में नमी बढ़ जाएगी और गेंदबाजों का इसका फायदा मिलेगा। हालांकि अब देखना होगा कि मैच कितने देर में शुरू होता है और भारतीय गेंदबाज किस तरह से फायदा उठाते हैं।
बारिश के कारण खेल रुक गया है। ऑस्ट्रेलिया इस समय पर बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए हैं। भारत के लिए शुरुआत को उतना अच्छा नहीं कह सकते क्योंकि प्रमुख गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह अभी तक अधिकतम समय गेंद की लाइन और लेंथ पकड़ने में नाकाम रहे हैं। फ़िलहाल सीमारेखा पर मोर्ने मॉर्केल रोहित के साथ चर्चा कर रहे हैं।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने संभलकर खेलना शुरू किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 ओवर की समाप्ति के बाद बिना कोई नुकसान के 18 रन बनाए। ख्वाजा ने 13 और मैकस्वीनी ने 1 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज को पहले विकेट की तलाश है।
तीसरे टेस्ट के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मैदान पर उतर गई है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने बल्लेबाजी में मोर्चा संभाल लिया है। वहीं जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली है।
ऑस्ट्रेलिया : उस्मान ख़्वाजा, नेथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, ऐलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नेथन लायन, जॉश हेज़लवुड
3rd TEST. Australia XI: U Khawaja, N McSweeney, M Labuschagne, S Smith, T Head, M Marsh, A Carey(wk), M Starc, P Cummins(c), N Lyon, J Hazlewood. https://t.co/dVDZu4kbfX #AUSvIND
— BCCI (@BCCI) December 13, 2024
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल विराट कोहली, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जाडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
3rd TEST.India XI: Y Jaiswal, KL Rahul, S Gill, V Kohli, R Pant(wk), R Sharma(c), N Reddy, R Jadeja, A Deep, J Bumrah, M Siraj. https://t.co/dVDZu4kbfX #AUSvIND
— BCCI (@BCCI) December 13, 2024
ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जडेजा और आकाश दीप को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को जडेजा और आकाश दीप ने रिप्लेश किया है।
3rd TEST. India Won the toss and elected to field. https://t.co/dVDZu4kbfX #AUSvIND
— BCCI (@BCCI) December 13, 2024