Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘गोधरा ट्रेन अग्निकांड’ में मारे गए 19 कारसेवकों के परिजन प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jan 21, 2024 | 01:39 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद. गुजरात (Gujarat) में 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड (Godhra Train Burning) में मारे गए 59 में से 19 कारसेवकों के परिजन अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Pran Pratishtha) में शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुजरात के अन्य आमंत्रित लोगों में 320 संत और समाज के 105 प्रतिष्ठित सदस्य शामिल हैं।

विहिप की गुजरात इकाई के महासचिव अशोक रावल ने कहा, “गोधरा रेलवे स्टेशन के पास उपद्रवियों द्वारा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगा दिए जाने के कारण मारे गए कारसेवकों के परिजन भी आमंत्रित लोगों में शामिल हैं। ये कारसेवक साबरमती ट्रेन से अयोध्या से अहमदाबाद लौट रहे थे।” उन्होंने कहा कि विहिप 20 कारसेवकों के परिवार के सदस्यों से संपर्क कर सकी “जिनमें से 19 ने अयोध्या में होने वाले समारोह में शामिल होने की पुष्टि की है।”

रावल ने दावा किया कि विहिप ने राम मंदिर निर्माण के लिए 225 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। गोधरा अग्निकांड फरवरी 2002 में हुआ था जिसमें 59 कारसेवक मारे गए थे। इस घटना के कारण गुजरात के इतिहास के सबसे भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिनमें 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या में रामलला ने भी मनाया मकर संक्रांति का पर्व; अर्पित की गई पतंग, सरयू में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

रावण के वध से पहले क्यों भगवान श्रीराम ने चलाए थे 32 बाण? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

राम मंदिर ध्वज की पहली झलक आई सामने, 161 फीट ऊंची चोटी पर फहराएगा 20 फीट का धर्म ध्वज, देखें तस्वीर

गोधरा कांड पर Supreme Court में शुरू होगी अंतिम सुनवाई, तय की गईं तारीखें

Families of 19 car sevaks killed in godhra train burning ram mandir pran pratishtha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2024 | 11:58 PM

Topics:  

  • Godhra train burning
  • Ram Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.