Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोच्चि एयरपोर्ट पर इम्पोर्ट होकर आने वाली ‘ईवा’ बनी पहली पालतू बिल्ली

मिश्रित नस्ल की बिल्ली ‘ईवा' पशु संगरोध एवं प्रमाणीकरण सेवा (AQCS) प्रमाणन हासिल करने के बाद कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाली पहली पालतू जानवर बन गई है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 29, 2024 | 12:09 PM

‘ईवा’

Follow Us
Follow Us:

कोच्चि: मिश्रित नस्ल की बिल्ली ‘ईवा’ पशु संगरोध एवं प्रमाणीकरण सेवा (AQCS) प्रमाणन हासिल करने के बाद कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाली पहली पालतू जानवर बन गई है। कोचीन अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (CIAL) द्वारा बीते गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘ईवा’ एअर इंडिया की उड़ान एआई954 में दोहा से यहां सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर पहुंची।

वह त्रिशूर के चेलाक्कारा निवासी के ए रामचंद्रन की पालतू जानवर है। विज्ञप्ति के अनुसार, सीआईएएल ने जुलाई में अपनी ‘पेट एक्सपोर्ट’ सुविधा शुरू की जिसके बाद से ही यह यात्रियों को लोकप्रिय हो गई।

महाराष्ट्र चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल

केरल में Nipah Virus की वापसी! एक नया मरीज मिलने से हड़कंप, 15 लोग क्वारंटाइन और प्रशासन अलर्ट पर

केरल में घुसपैठ सिंडिकेट का खुलासा, ATS और इंटेलिजेंस ने मुख्य आरोपी ममताज सहित 9 बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी एकता में दरार, BJP से मिलीभगत पर माकपा नेता ने कांग्रेस से मांगा जवाब

‘Eva’ enjoys stardom as the first pet imported to CIAL!🐾🐱🛬 Eva, the 1 year old mixed breed cat became the first pet to fly from abroad to CIAL 🛬. She arrived in Air India’s Doha – Cochin flight AI 954, this morning. 😻😸#cial #CochinAirport #petimport #PetExport #AirIndia pic.twitter.com/6IU2d6JwI5 — Cochin International Airport (@KochiAirport) November 28, 2024

इस जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्रीय पशुपालन विभाग के तहत एक्यूसीएस अनुमोदन वाला सीआईएएल केरल का एकमात्र हवाई अड्डा है जो पालतू जानवरों को लेकर आयात-निर्यात सेवाएं प्रदान करता है। विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘ईवा’ के बाद CIAL पर बेल्जियम से एक कुत्ता भी पहुंचने वाला है जो आगामी शनिवार, 30 नवंबर की सुबह उतरेगा।

महाराष्ट्र चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, इससे पहले केरल का कोचीन अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड एकमात्र हवाई अड्डा बन गया था, जिसे विदेश में पालतू जानवरों को निर्यात करने की भीअनुमति है। इस सेवा में चौबीसों घंटे वातानुकूलित पालतू पशु स्टेशन, एक विशेष कार्गो अनुभाग, कॉल पर पशु चिकित्सक, सीमा शुल्क निकासी केंद्र और पालतू जानवरों के साथ आने वाले व्यक्तियों के लिए एक सुविधा केंद्र भी शामिल है। इससे पहले, CIAL के पास केवल पालतू जानवरों के घरेलू प्रस्थान और आगमन के लिए प्राधिकरण था।

वहीं पालतू जानवरों के निर्यात और आयात की सुविधा के अलावा, CIAL को पहले से ही फलों और पौधों के निर्यात और आयात की अनुमति है। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए, कार्गो सेक्शन के पास एक ‘प्लांट क्वारंटीन’ केंद्र भी यहां मौजूद और चालू है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Eva becomes the first pet cat to land at kochi airport after getting aqcs certification

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 12:08 PM

Topics:  

  • Kerala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.