बिहार में रिश्वत लेते हुए इंजीनियर पकड़ाया, आवास से करोड़ों रुपये कैश-ज्वेलरी बरामद
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
पटना: बिहार (Bihar) के पटना में भवन निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीत कुमार (Sanjit Kumar) को दो लाख रुपये रिश्वत लेते विजीलैंस टीम (Vigilance team) ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बाद की छापेमारी में उनके आवास से लगभग 1 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। दस्तावेज और बैंक खातों का ब्योरा भी मिला।
बिहार में भ्रष्ट सरकारी सेवकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे ही एक धनकुबेर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हुई। पटना सेंट्रल डिवीजन के कार्यकारी अभियंता संजीत कुमार के आवास से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद मिला। इससे पहले उन्हें दो लाख रूपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया था।
https://twitter.com/ANI/status/1598903922160439299
सम्बंधित ख़बरें
IPL ने बदली बिहार क्रिकेट की तस्वीर, छोटे शहरों से निकलकर चमक रहे नए सितारे; ये खिलाड़ी लिख रहे अब नई कहानी
सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान, मोदी-नीतीश के नक्शेकदम पर चलने का किया वादा, जानें क्या कहा
बिहार में दारू शुरू होना चाहिए…, शराबबंदी पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- सम्राट चौधरी से बात करेंगे
मैं सम्राट चौधरी…, बिहार के 24वें सीएम बने Samrat Choudhary, 75 साल में पहली बार बना BJP का CM
यहीं नहीं निगरानी ब्यूरो की टीम को करीब 2.5 करोड़ की अचल संपत्ति और 28 लाख के गहने भी मिले हैं। नकद राशि और भी बढ़ सकती है। छापेमारी जारी है।
बताया जा रहा है कि आज भी छापेमारी जारी रहेगी। वहीँ विजीलैंस टीम की इस बड़ी कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। निगरानी विभाग का कहना है कि अभियंता का घर भी भव्य है। इसके निर्माण और सजावट पर भी लाखों खर्च किए गए होंगे। अधिकारियों का मानना है कि छापेमारी जारी है। संपत्ति और नकदी की मात्रा बढ़ सकती है।
