-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Energy Minister Ak Sharma Inspected Fatehabad Electricity Service Station Of Agra
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आगरा के फतेहाबाद विद्युत सर्विस स्टेशन का किया निरीक्षण
- Written By: अनिल सिंह

Energy Minister, A K Sharma
डिस्कॉम के एमडी सहित अन्य अधिकारियों के साथ ए.के. शर्मा की बैठक
इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा। विभिन्न स्रोतों से हो रहे विद्युत उत्पादन पर बात करते हुए कहा कि उत्पादन के क्षेत्र में अभी हमारी स्थापित क्षमता साढे छ हजार मेगावाट है। ओबरा डी में आठ सौ मेगावाट के प्लांट स्थापित करने के लिए मंत्रिमंडल से अनुमति मिल गई है और यह कार्य जल्द शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझे हटाने की सुपारी दी’, योगी सरकार में मोदी के करीबी मंत्री ने मचाया बवाल!
‘पब्लिक सर्विस है, बनिए की..’, अफसरों पर बरसे योगी के मंत्री, वायरल हो गया VIDEO
8 साल का काम गिनाने गए योगी के मंत्री की खुली पोल! बिजली मंत्री के कार्यक्रम में ही बत्ती गुल- देखें VIDEO
तुम्हारी पत्नी बहुत सुंदर है, अकेले में भेजो…’योगी’ राज में बिजली बिल सही कराने पहुंचे मजदूर से जेई की ‘डर्टी डिमांड’
ऊर्जा मंत्री ने बैठक में किसानों को दी जा रही बिजली में कटौती न करने के निर्देश दिए और कहा कि अगर किसी व्यवधान के कारण बिजली कटौती होती भी है तो उसे पूरा करने के भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सही चल रही है कि नहीं यह देखने के लिए यहां आया हूं। मंत्री शर्मा ने कहा कि कल नोएडा के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। आज बुन्देलखण्ड व आगरा की विद्युत आपूर्ति को लेकर यह बैठक की गई है।
मंत्री श्री शर्मा ने बिजली स्टॉक पर बात करते हुए कहा कि पहले बिजली का पूरा स्टॉक नहीं मिलता था। लखनऊ से अनुमति लेनी होती थी, लेकिन अब सभी डिस्काम से पूरी मात्रा में सीधे बिजली मिले इसकी व्यवस्था की गयी है। स्थानीय कारणों से बिजली कटौती होती है,तो उसे पूरा किया जाएगा। पश्चिमाचल व दक्षिणाचंल दोनों डिस्कॉम के क्षेत्र बड़े है इसलिए हम यहां पर वैकल्पिक ऊर्जा के स्त्रोतों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि कई बार ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए, उसको मैनेज करने के लिए एक घंटे, एक फील्डर को और एक घंटा दूसरे फीडर को चलाया जाता है। अब किसी भी फीडर को और लंबा चलाया जाएगा और इन फीडरों में जो ट्रांसफार्मर कमजोर है, उन्हें तत्काल रूप से बदला जाएगा, अपग्रेड भी किया जाएगा,जिससे किसानों को समस्या नहीं होगी।
मंत्री शर्मा ने कहा कि आज कि बैठक में एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है, जिसका दोनों डिस्कॉम के एमडी और अधिकारियों ने स्वागत किया है। मंत्री शर्मा ने कहा कि पहले लखनऊ से बिजली का पूरा स्टॉक नहीं मिलता था। एक-एक घंटे के लिए बिजली ट्रांसमिशन के पास भेजी जाती थी, अब ऐसा किया जाएगा, सभी डिस्कॉम को बिजली का पूरा स्टॉक रिजर्व कर दिया जायेगा, जिससे यदि कहीं पर भी आवश्यकता होगी तो उसको तत्काल पूरा कर लिया जाएगा।
बैठक से पूर्व दोनों डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों और अधिकारियों ने उर्जा मंत्री एके शर्मा जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर कर स्वागत किया। बैठक में प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल चित्रा, दक्षिणांचल के एमडी अमित किशोर, राजीव शर्मा, निदेशक कार्मिक एके श्रीवास्तव, चीफ ट्रांसमिशन एचके यादव, अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन संगीता सक्सेना जोन प्रथम आगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Energy minister ak sharma inspected fatehabad electricity service station of agra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














