बिजली गिरते ही श्रीनगर जा रही Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 227 यात्री सुरक्षित- VIDEO
दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के फ्लाइट को खराब मौसम का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और फ्लाइट पर बर्फीली बारिश और ओले गिरे। फ्लाइट पर बिजली गिरने की बात भी कही जा रही है।
- Written By: अक्षय साहू
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से श्रीनगर में इंडिगो की फ्लाइट की खराब मौसम की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, 227 से अधिक यात्रियों को लेकर दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट ‘6E2142’ को खराब मौसम की वजह से श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाया गया।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के फ्लाइट 6E2142 को खराब मौसम का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि, उड़ान के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया। इससे लोगों में दहशत भर गई। पायलट ने इसके बाद श्रीनगर एटीसी एसएक्सआर को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग कराया। फ्लाइट पर बिजली गिरने की बात भी कही जा रही है।
बिजली गिरने से आई खराबी
मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट शाम 6:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग के साथ श्रीनगर में उतरा। फ्लाइट में सवार सभी क्रू और 227 यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इंडिगो एयरलाइन ने इसे “एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड” (AOG) घोषित कर दिया है। यानी अभी इस फ्लाइट को उड़ान भरने की इजाजत नहीं होगी। यह फ्लाइट अब तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए बेसप्लेन रहेगा। बताया जा रहा है कि फ्लाइट पर बिजली गिरने के बाद कुछ तकनीकी खराबी भी आ गई। फ्लाइट की ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि फ्लाइट हवा में ही गोल-गोल घूम गया।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
IndiGo flight 6E-2142 traveling from Delhi to Srinagar encountered intense turbulence during its journey. #indigo pic.twitter.com/mZUsZA0FDT — Weather Monitor (@WeatherMonitors) May 21, 2025
यात्रियों के लिए एडवाइजरी
बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस ने इससे पहले गोवा के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें एयरलाइंस ने चेतावनी दी है कि राज्य में जारी बारिश की वजह से उड़ानों का परिचालन प्रभावित हो सकता है, जिससे उड़ानों में देरी या प्रभावित हो सकती है।
Nagpur News: नागपुर में दिखा आसमान का चमत्कार, सूरज के चारों ओर चमका ‘सन-हेलो’, जानिए इसका विज्ञान
इसके अलावा, इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांच लें। इंडिगो ने कहा है कि, ‘हम सलाह देते हैं कि सभी यात्री एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की नई स्थिति जांच लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय निर्धारित कर लें, क्योंकि खराब मौसम की वजह से स्थानीय यातायात भी प्रभावित हो सकता है।
