Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Assembly Polls Dates Announcement : महाराष्ट्र में एक चरण और झारखंड में 2 चरणों में मतदान, 23 नवंबर को होगी मतगणना

महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटों के लिए और झारखंड विधानसभा में 81 सीटों के लिए चुनाव होना है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होगा। इसलिए निर्वाचन आयोग आज चुनावी तारीखों का ऐलान करने जा रहा है।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Oct 15, 2024 | 07:05 PM

चुनाव की घोषणा ( कांसेप्ट फोटो, नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

EC Assembly Elections Poll Date Announcement LIVE : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा के चुनाव सकुशल संपन्न कराने के बाद निर्वाचन आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव को संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इसीलिए अब से थोड़ी देर बाद निर्वाचन आयोग आज अपनी प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव की तैयारी की घोषणा की जाएगी। इसमें तीनों निर्वाचन आयुक्त मौजूद रहेंगे।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक इलेक्शन कमीशन की ओर से महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दोपहर बाद 3:30 बजे की जाएगी। इसके लिए समस्त प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनावी तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटों के लिए और झारखंड विधानसभा में 81 सीटों के लिए चुनाव होना है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होगा।

 

The liveblog has ended.
  • 15 Oct 2024 04:06 PM (IST)

    15 Oct 2024 04:06 PM (IST)

    वायनाड में 13 नवंबर को उपचुनाव, नांदेड़ में 20 नवंबर को पड़ेंगे वोट

    केरल में 47 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे । उत्तराखंड में 1 विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। सभी जगह की मतगणना 23 नवंबर को होगी। 

    Bye Elections to 47 Assembly Constituencies & 1 Parliamentary Constituency (Wayanad) in Kerala on 13th Nov

    Bye Polls to 1 Assembly Constituency in Uttarakhand on 20th Nov

    Bye Elections to 1 Parliamentary Constituency (Nanded) in Maharashtra on 20th Nov

    Counting on 23rd Nov pic.twitter.com/NCxkneYL4X

    — ANI (@ANI) October 15, 2024

  • 15 Oct 2024 03:58 PM (IST)

    15 Oct 2024 03:58 PM (IST)

    झारखंड में दो चरणों में मतदान

    झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए निर्वाचन आयुक्त ने बताया है कि झारखंड में केवल दो चरणों में मतदान कराया जाएगा । वहां पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। साथ ही साथ  23 नवंबर को महाराष्ट्र के साथ वोटों की गिनती भी होगी।

    झारखंड में चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2.6 करोड़ है। इनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की कुल संख्या 11.84 लाख है। राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्रों की स्थापना की जाएगी, इनमें से 5042 मतदान शहरी इलाकों में जबकि 24,520 केंद्र ग्रामीण इलाकों में होंगे। राज्य में विधानसभा की 81 सीट हैं। इनमें 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति और नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

    Jharkhand to vote in two phases - on 13th November and 20th November. Counting of votes on 23rd November.#JharkhandElection2024 pic.twitter.com/JlCJRgHLD2

    — ANI (@ANI) October 15, 2024

  • 15 Oct 2024 03:54 PM (IST)

    15 Oct 2024 03:54 PM (IST)

    महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया  कि महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी।  नामांकन पत्र चार नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकते हैं। महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।

    Maharashtra to vote in a single phase on 20th November. Counting of votes on 23rd November.#MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/U48nySwK41

    — ANI (@ANI) October 15, 2024

  • 15 Oct 2024 03:50 PM (IST)

    15 Oct 2024 03:50 PM (IST)

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं बधाई

    प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सीईसी राजीव कुमार ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को मतदान में उनकी सशक्त भागीदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि  जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र के त्योहार को ऐतिहासिक बना दिया है। वहां के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया है। साथ ही अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है। अब इस लोकतांत्रिक यात्रा को आगे ले जाना जम्मू-कश्मीर के लोगों का काम है। इसके लिए उनको शुभकामना दी।

  • 15 Oct 2024 03:47 PM (IST)

    15 Oct 2024 03:47 PM (IST)

    लंबी लाइन वाले पोलिंग बूथ पर रखी जाएंगी कुर्सियां

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनावी तैयारी के बीच उन्होंने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को इस बात की हिदायत दी है कि जहां कहीं भी लंबी लाइन लगती हैं, वहां पर मतदाताओं की लाइनों के बीच में कुछ कुर्सियां भी रखवाई जाएं, ताकि आधे या 1 घंटे के इंतजार के बाद मतदाता कुर्सी पर बैठकर आराम कर सकें और मतदान में पूरी सक्रियता के साथ भाग लें।

  • 15 Oct 2024 03:43 PM (IST)

    15 Oct 2024 03:43 PM (IST)

    दोनों राज्यों में युवा मतदाताओं पर जोर

    पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार सबसे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर की गई तैयारी के बारे में जानकारी दे रहे हैं और उसके बाद झारखंड के आंकड़े पेश कर रहे हैं। दोनों राज्यों में युवा मतदाताओं पर जोर दिया गया है।

  • 15 Oct 2024 03:37 PM (IST)

    15 Oct 2024 03:37 PM (IST)

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुरू की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचने वाले हैं और उसके पहले सभी अधिकारी अपना अपना स्थान ग्रहण कर चुके हैं। मीडिया के लोग भी अपने-अपने स्थान पर बैठ चुके हैं। बस थोड़ी ही देर में महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव का ऐलान करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त और उनके दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करेंगे।

  • 15 Oct 2024 03:15 PM (IST)

    15 Oct 2024 03:15 PM (IST)

    झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता रामेश्वर उरांव बोले- हमारा गठबंधन बढ़ेगा

    झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों की घोषणा करने वाले चुनाव आयोग पर झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता रामेश्वर उरांव ने कहा कि हम सभी लोग चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीटों के बंटवारे की कोई समस्या नहीं है। हमारा गठबंधन बढ़ सकता है। पहले 3 पार्टियां थीं, अब शायद 4 पार्टियां होंगी। जल्द ही मामले पर चर्चा करके इसे तय करेंगे। 

    #WATCH | Ranchi | On EC to announce election dates for Jharkhand & Maharashtra, Jharkhand Minister and Congress leader Rameshwar Oraon says, "We are fully ready for the elections..."

    On seat-sharing, he says, "Possibly, our alliance can expand. Earlier, there were 3 parties,… pic.twitter.com/2gjlu8J7uq

    — ANI (@ANI) October 15, 2024

  • 15 Oct 2024 03:12 PM (IST)

    15 Oct 2024 03:12 PM (IST)

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बोले- हम तैयार हैं

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हम लोग चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। ...सीटों के बंटवारे के बारे में गठबंधन की बैठक में इस पर फैसला होगा। जल्द ही इस पर फैसला आपस में मिल बैठकर ले लिया जाएगा। फिलहाल हम लोग चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। 

    #WATCH | Ranchi | Jharkhand Congress president Keshav Mahto Kamlesh says, "We are ready to contest the elections..."

    On seat-sharing, he says, "It will be decided in the meeting of the alliance. Soon, it will be called..." pic.twitter.com/cdMxLNB0VJ

    — ANI (@ANI) October 15, 2024

  • 15 Oct 2024 02:20 PM (IST)

    15 Oct 2024 02:20 PM (IST)

    जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने का इंतजार, सरकार बदलेगी सरकार- सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

    चुनाव आयोग द्वारा आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा किए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि हमने लोकसभा चुनावों में चुनाव और लोगों का विश्वास जीता। हर कोई इसका इंतजार कर रहा था।  इस राज्य  सरकार ने केवल केंद्र सरकार के लिए काम किया है। वे जानते हैं कि यह उनका आखिरी चरण है। हम जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि महाराष्ट्र के खिलाफ सरकार बदल जाए।

    #WATCH | Mumbai, Maharashtra | On ECI to announce Maharashtra and Jharkhand Assembly elections today, Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, "...We won the elections and trust of the people in Lok Sabha elections. Everyone was waiting for this...This (state) government has… pic.twitter.com/D0jfeFQB1P

    — ANI (@ANI) October 15, 2024

  • 15 Oct 2024 02:05 PM (IST)

    15 Oct 2024 02:05 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें यह निर्देश देने की मांग की गई है कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किए गए मुफ्त उपहारों के वादे को रिश्वत घोषित किया जाए। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया और याचिका को लंबित मामलों के साथ संलग्न कर दिया।

    कर्नाटक निवासी शशांक जे श्रीधर द्वारा दायर याचिका में चुनाव आयोग को यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि वह चुनाव से पहले  राजनीतिक दलों को मुफ्त उपहारों के वादे करने से रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए। अधिवक्ता विश्वदित्य शर्मा और बालाजी श्रीनिवासन के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि मुफ्त उपहारों के अनियमित वादे सरकारी खजाने पर एक महत्वपूर्ण और बेहिसाब वित्तीय बोझ डालते हैं।

    Supreme Court has issued notice to the Centre and Election Commission of India on a plea seeking direction that promise of freebies, made by political parties during the run-up to elections, be declared as bribes.

    Supreme Court also tagged the petition along with pending cases.… pic.twitter.com/xDghxkImJ4

    — ANI (@ANI) October 15, 2024

  • 15 Oct 2024 01:56 PM (IST)

    15 Oct 2024 01:56 PM (IST)

    जेएमएम सांसद महुआ माजी बोलीं- दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के बीच में चुनाव

    झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज चुनाव आयोग द्वारा किए जाने पर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि महाराष्ट्र (विधानसभा चुनाव) का समय आ गया है, लेकिन हमारे चुनाव में अभी एक महीना बाकी है। यह दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों का महीना है। अगर इस महीने में प्रतिबंध लगाए गए तो दिक्कत होगी। लेकिन भाजपा अपने तरीके से देश चलाती है। हेमंत सोरेन के कामों से भाजपा घबरा गई है और जल्दी चुनाव कराना चाहती है। हमारी सरकार पूरी तरह से तैयार है। जनता किसी के बहकावे में आकर हमें दोबारा नहीं चुनेगी...भाजपा के कार्यकाल में झारखंड महिलाओं की तस्करी के लिए जाना जाता था। हेमंत सोरेन ने इसे रोका और राज्य में महिला सम्मान योजना शुरू की है। आयोग चुनाव कराएगा तो हम भी तैयार हैं।

    #WATCH | Ranchi | On Jharkhand Assembly election dates to be announced by EC today, JMM MP Mahua Maji says, "The time for Maharashtra (Assembly elections) has come but there is still a month to go for our elections. This is a month of big festivals of Diwali and Chhath. If… pic.twitter.com/bmpqwUbK6s

    — ANI (@ANI) October 15, 2024

  • 15 Oct 2024 01:53 PM (IST)

    15 Oct 2024 01:53 PM (IST)

    EVM 100 फीसदी फुलप्रूफ : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

    महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले विपक्षी दलों ने एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि जनता ने मतदान में हिस्सा लेकर सवालों के जवाब दे दिए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जनता मतदान में हिस्सा लेकर सवालों के जवाब देती है। जहां तक ​​ईवीएम का सवाल है, वे 100 फीसदी फुलप्रूफ हैं। अगर वे आज फिर सवाल उठाते हैं, तो हम उन्हें फिर से बताएंगे।

    "EVMs are 100 per cent foolproof": Chief Election Commissioner Rajiv Kumar rubbishes Congress charge ahead of poll date announcement

    Read @ANI Story | https://t.co/J5NubH8GFM#EVM #ChiefElectionCommissioner #Congress #AssemblyPolls pic.twitter.com/L5cmwzdYjz

    — ANI Digital (@ani_digital) October 15, 2024

  • 15 Oct 2024 01:34 PM (IST)

    15 Oct 2024 01:34 PM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले बोले- हम चुनाव के लिए तैयार

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज घोषणा होने पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि एमवीए सीट बंटवारे की संख्या अभी तक अंतिम रूप नहीं दी गई है। हम चुनाव के लिए तैयार हैं...राहुल जी महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, (चुनाव) गारंटी की घोषणा भी करेंगे।

    #WATCH | On Maharashtra Assembly election dates to be announced today, State Congress president Nana Patole says, "MVA seat sharing numbers have not been finalised yet. We are ready for the election...Rahul ji will visit Maharashtra, to also announce the (poll) guarantees..." pic.twitter.com/FipR7yJoA1

    — ANI (@ANI) October 15, 2024

  • 15 Oct 2024 01:30 PM (IST)

    15 Oct 2024 01:30 PM (IST)

    महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बयान

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज घोषणा होने पर महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि हमारी लड़ाई महाराष्ट्र के सम्मान और गरिमा को बचाने की है। इस सरकार ने महाराष्ट्र के सम्मान और गरिमा को गुजरात के चरणों में रख दिया है। इसी वजह से महाराष्ट्र की जनता बदला लेने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही थी। हम चुनाव के लिए तैयार हैं...आचार संहिता के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाया गया ताकि 7 एमएलसी का मनोनयन हो सके।

    #WATCH | On Maharashtra Assembly election dates to be announced today, LoP Maharashtra Assembly & Congress leader, Vijay Wadettiwar says, "Our fight is to save the respect and dignity of Maharashtra. This govt has put the respect and dignity of Maharashtra at the feet of Gujarat.… pic.twitter.com/CZp0boTsQ0

    — ANI (@ANI) October 15, 2024

Election commission announcement on maharashtra jharkhand assembly elections poll date live updates in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 01:22 PM

Topics:  

  • Election Commission
  • Jharkhand Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

2

‘वोट चोरी’ पर जिलाधिकारियों और चुनाव आयोग में भिड़ंत, अखिलेश यादव बोले- मुझे खुशी है- Video

3

क्या हैं दिल्ली के घर नंबर 0 की कहानी, आखिर क्यों चर्चा में है ये मकान

4

20 पार्टियों ने बनाया प्लान…ज्ञानेश पर होगा तगड़ा ‘प्रहार’, गोगोई बोले- सही समय का इंतजार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.