Eid Ul Fitr 2025: मोदी-योगी ने दी ईद की बधाई, जानें मुस्लिम समुदाय को लेकर क्या कहा
Eid Ul Fitr 2025: रमजान के महीने में रोजे रखने के बाद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने ईद की बधाई दी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Eid Ul Fitr 2025: मोदी-योगी ने दी ईद की बधाई, जानें मुस्लिम समुदाय को लेकर क्या कहा
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व पर सभी को सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।”
कार्यालय ने लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।” मुख्यमंत्री ने लोगों से इस पर्व पर ‘‘सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेने” का आग्रह किया। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फित्र का चांद आसमान में नजर आ गया। इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है।
क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
‘बयान को गलत तरीके से पेश किया, युवाओं पर है गर्व’, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर CJI सूर्यकांत की बड़ी सफाई
क्यों मनाया जाता है ईद का त्योहार
रमजान के महीने में रोजे रखने के बाद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर मनाया जाता है। ईद-उल-फितर इसलिए मनाई जाती है क्योंकि रमजान के महीने में लोग पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।
देश और दुनियी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ईद की नमाज अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के लिए पढ़ी जाती है। रोजे पूरे करने की खुशी में अल्लाह ने अपने बंदों को ईद की खुशियां दी हैं। रोजे पूरे करने की खुशी के अलावा मुसलमान ईद पर अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं क्योंकि उसने उन्हें पूरे महीने रोजे रखने की हिम्मत और ताकत दी।
