Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणतंत्र दिवस मनाने दिल्ली पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, PM मोदी समेत इन मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

  • By अमन दुबे
Updated On: Jan 24, 2023 | 07:47 PM

Photo - Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : मिस्र (Egypt) के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (President Abdel Fatah el-Sisi) मंगलवार 24 जनवरी की शाम को दिल्ली (Delhi) पहुंच गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत (Welcome) किया गया। राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) से भी मुलाकात करेंगे। उनके साथ 24-27 जनवरी की आधिकारिक यात्रा के लिए पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। 

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मिस्र के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। विशेष रूप से, भारत और मिस्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। भारत ने अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान मिस्र को ‘अतिथि देश’ के रूप में भी आमंत्रित किया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी अपनी यात्रा के दौरान एक कारोबारी कार्यक्रम में भारतीय कारोबारी समुदाय से भी बातचीत करेंगे।

Egyptian President El-Sisi arrives in India, to be chief guest at Republic Day parade Read @ANI Story | https://t.co/yKwTxgwp76#ElSisi #EgyptianPresident #IndiaEgyptRelation #RepublicDay2023 pic.twitter.com/UyU9Ph7vXh — ANI Digital (@ani_digital) January 24, 2023

सम्बंधित ख़बरें

अंकिता भंडारी केस: BJP नेता दुष्यंत गौतम का कांग्रेस-AAP पर एक्शन, ठोका इतने करोड़ का मानहानि केस

नेतन्याहू के एक दांव से पस्त हुए मुस्लिम मुल्क…दुनिया के नक्शे पर आया एक और देश, मचा बवाल

Goa Nightclub Fire: मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे लुथरा ब्रदर्स, एयरपोर्ट से गोवा पुलिस लेगी कस्टडी

लूथरा बंधुओं का फरार पार्टनर अजय गुप्ता गिरफ्तार, दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी; दुबई कनेक्शन आया सामने

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी का बुधवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित अन्य लोगों से मिलने का कार्यक्रम है, जिनके साथ वह राष्ट्रपति भवन में बैठक करेंगे। इसी दिन वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। 2015 के बाद से यह उनकी तीसरी भारत यात्रा है।

Egyptian president abdel fattah al sisi arrives in delhi for republic day will hold meeting with these ministers including prime minister modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2023 | 07:47 PM

Topics:  

  • Egypt
  • New Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.