दिल्ली-नोएडा से लेकर लखनऊ तक ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का है मामला
ED Raid In Noida: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली-एनसीआर के बड़े बिल्डर ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 12 स्थानों पर रेड जारी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रवर्तन निदेशालय
नवभारत डेस्क: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-90 में एक बिल्डर के यहां ईडी की छापेमारी की खबर आ रही है। ईडी ने डब्लूटीसी बिल्डर तथा भूटानी ग्रुप से जुड़े 12 जगहों पर एक साथ रेड मारी है। यह रेड दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, फरीदाबाद तथा गुरुग्राम में हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में की गई है।
गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने डब्लूटीसी बिल्डर और भूटानी ग्रुप से जुड़े 12 छिकानों पर छापेमारी की है। नोएडा के सेक्टर-90 स्थित बिल्डर के एक ऑफिस पर भी ईडी ने छापेमारी की है। यह रेड करीब चार घंटे से चल रही है।
12 जगहों पर एक साथ छापेमारी
जानकारी के अनुसार, बिल्डर के सेल्स और कॉर्पोरेट ऑफिस दोनों जगहों पर छापेमारी हुई है। इस दौरान जांच एजेंसी के अधिकारियों ने दस्तावेज, लैपटाप, मोबाइल, डेस्कटॉप जब्त करने के साथ कई बैंक खातों की भी जानकारी ली जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि ईडी डब्लूटीसी बिल्डर के ऑफिस, इसके प्रमोटर आशीष भल्ला और भूटानी ग्रुप के 12 जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। यह ठिकाने दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, फरीदाबाद तथा गुरुग्राम में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ाने की तैयारी: 500 यूनिट से ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को चुकाने होंगे अधिक दाम
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन: सिर्फ 55 मिनट में लखनऊ से प्रयागराज; अयोध्या और काशी का सफर भी होगा आसान
IndiGo विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट, 180 यात्री थे सवार
दिल्ली में चौथी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, संदिग्ध ‘ड्रग्स लैब’ का भंडाफोड़; भारी मात्रा में MDMA बरामद
एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का मामला
नोएडा, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में डब्लूटीसी ग्रुप के कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। आरोप है कि निवेशकों से ग्रुप ने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं और पिछले 10-12 सालों में प्रोजेक्ट्स पूरे नहीं हुए। इस मामले में डब्लूटीसी बिल्डर, आशीष भल्ला, भूटानी ग्रुप के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस तथा ईओडब्ल्यू दिल्ली द्वारा कई एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। इसी सिलसिले में अब ईडी ने यह कार्रवाई की है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें!
लखनऊ में भी सर्च ऑपरेशन
खबरों के मुताबिक, ईडी के गुरुग्राम कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, फरीदाबाद और हरियाणा के गुरुग्राम में लगभग एक दर्जन परिसर पर छापेमारी की। संबंधित एजेंसियां वित्तीय अनियमितताओं तथा अन्य मामलों की जांच कर रही हैं। लखनऊ में ये सर्च ऑपरेशन शहीद पथ स्थित भूटानी लखनऊ प्रोजेक्ट पर भी जारी है। अधिकारियों ने अब तक इस छापेमारी को लेकर जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन ये कार्रवाई बड़े पैमाने पर हो रही है।
