-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Ed Summons Ipac Director Rishi Raj Singh Pmla Case 2026
चुनाव से पहले आईपैक पर ईडी का शिकंजा, क्या ऋषि राज खोलेंगे राजनीतिक चंदे के गहरे राज?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
ED Summons Rishi Raj Singh: ईडी ने चुनावी रणनीतिकार फर्म आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय तलब किया है जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

ऋषि राज सिंह, फोटो- सोशल मीडिया
I-PAC Money Laundering Case: चुनावी गहमागहमी के बीच देश की सबसे चर्चित राजनीतिक सलाहकार कंपनी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी यानी आई-पैक एक बार फिर मुश्किलों के घेरे में आ गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस कंपनी के निदेशक ऋषि राज सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेन-देन से जुड़े एक गंभीर मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
आज यानी 20 अप्रैल को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है जहां उनसे घंटों लंबी पूछताछ हो सकती है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब आई-पैक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में डीएमके जैसी बड़ी सत्ताधारी पार्टियों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। केंद्रीय एजेंसी के इस कदम ने न केवल कंपनी के भीतर बल्कि उन राजनीतिक दलों के गलियारों में भी बेचैनी पैदा कर दी है जिनके लिए यह संस्था काम करती है।
चुनावी रणनीतिकार कंपनी पर केंद्रीय एजेंसी का तगड़ा शिकंजा
ईडी ने ऋषि राज सिंह से पहले कंपनी के एक और डायरेक्टर विनेश चंदेल को भी 13 अप्रैल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। विनेश चंदेल इस समय एजेंसी की हिरासत में हैं और उनसे मिली जानकारियों के आधार पर ही अब ऋषि राज सिंह को घेरे में लिया जा रहा है। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा मामला राजनीतिक दलों से प्राप्त धन के संदिग्ध हस्तांतरण से जुड़ा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिषेक बनर्जी होंगे गिरफ्तार! कलकत्ता HC ने सुरक्षा याचिका की खारिज; नहीं चली सुवेंदु अधिकारी वाली दलील
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, इलाज के लिए विदेश यात्रा पर रोक; सरकारी अस्पताल में जांच कराने की सलाह
कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता को झटका, TMC के 3 बैंक खातों पर रोक बरकरार, ED की कार्रवाई पर नहीं मिली अंतरिम राहत
ऋषि राज सिंह के बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में ही छापेमारी की थी जिससे यह संकेत मिल गए थे कि आने वाले दिन उनके लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। अब जब उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया है तो एजेंसी उनका बयान मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज करेगी।
करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन और हवाला का आरोप
इस जांच की जड़ें दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक पुरानी प्राथमिकी में छिपी हुई हैं जिसमें खातों में हेराफेरी और बेहिसाब धन के प्रबंधन के आरोप लगाए गए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी शुरुआती जांच में दावा किया है कि उसे आई-पैक द्वारा वित्तीय अनियमितताओं के कई पुख्ता सबूत मिले हैं। इन आरोपों में फर्जी बिल जारी करना और बिना किसी ठोस व्यावसायिक रिकॉर्ड के असुरक्षित कर्ज लेना जैसी बातें शामिल हैं।
एजेंसी का आरोप है कि हवाला चैनलों के जरिए नकदी का बड़ा इधर-उधर किया गया है और करीब 50 करोड़ रुपये के अपराध की कमाई को लॉन्डर किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि कंपनी के तीनों संस्थापक निदेशक जिनमें प्रतीक जैन का नाम भी शामिल है इन संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इन पैसों का इस्तेमाल चुनावों को प्रभावित करने या रणनीतियों को लागू करने के लिए किया गया था।
मुख्यमंत्री ममता ने की थी दखलंदाजी
आई-पैक पर चल रही यह जांच केवल हवाला तक सीमित नहीं है बल्कि इसके तार पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कोयला घोटाले से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। इसी साल जनवरी में जब ईडी ने कोलकाता स्थित आई-पैक के दफ्तर पर छापेमारी की थी तब एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। उस समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गई थीं।
यह भी पढ़ें: पहलगाम बरसी से पहले कश्मीर में बड़ी हलचल…ब्लैकआउट, मॉक-ड्रिल की भी तैयारी, घाटी में कुछ बड़ा होने वाला है?
ममता बनर्जी ने जांच में बाधा डालते हुए कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री का दावा था कि ईडी चुनाव की रणनीति से जुड़े गोपनीय दस्तावेज चुराने की कोशिश कर रही है जो पूरी तरह गलत है। इस घटना को लेकर केंद्रीय एजेंसी ने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में मुख्यमंत्री के खिलाफ शक्तियों के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज कराई है और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। अब ऋषि राज सिंह से होने वाली पूछताछ में यह मुद्दा भी एक बार फिर चर्चा में आने की उम्मीद है।
Ed summons ipac director rishi raj singh pmla case 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर क्यों टला? जानिए सीजेपी प्रोटेस्ट और स्पाइडर मैन कनेक्शन का सच
Jul 24, 2026 | 08:41 AMBest Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
Jul 24, 2026 | 08:39 AMकल्याण में छात्र आंदोलन की गूंज, KDMC आमसभा में हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026 | 08:34 AMअनशन खत्म, अब जवाबदेही की शुरुआत… सोनम वांगचुक ने बताईं सरकार के साथ हुई 3 बड़ी डील
Jul 24, 2026 | 08:34 AMबीना जंक्शन पर मां के पास सो रही मासूम को उठा ले गई महिला, पुलिस ने 75 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर बचाया
Jul 24, 2026 | 08:23 AMजंतर-मंतर पर आधी रात को क्यों बजने लगे ढोल-नगाड़े, CJP के प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया डांस; VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 08:20 AMमहाराष्ट्र में मानसून का कहर: पालघर में बाढ़ से 1 की मौत, 16 गांव कटे; पुणे समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
Jul 24, 2026 | 08:17 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














