आधी रात कांपी धरती: भारत में 2 बार आए भूकंप, तिब्बत से अफगानिस्तान तक कहां कितना रहा कंपन?

Earthquake Today: आधी रात लेह, असम, तिब्बत और अफगानिस्तान में एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
India Earthquake Today
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

India Earthquake: शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक भारत और उसके पड़ोसी देशों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सबसे पहले लद्दाख के लेह में रात 12:27 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, इसके बाद 1:20 बजे असम में 3.1 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया।

तड़के 4:02 बजे तिब्बत में 4.7 तीव्रता और करीब 18 मिनट बाद अफगानिस्तान में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि चारों स्थानों पर किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में आए झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, ये भूकंप मध्यम या हल्की श्रेणी के थे, इसलिए व्यापक नुकसान की आशंका कम रही।

सबसे पहले लेह-लद्दाख में आया भूकंप

आधी रात सबसे पहले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप रात 12:27 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 12 किलोमीटर की गहराई में था। झटके महसूस होते ही कई लोगों की नींद खुल गई और वे एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

India Earthquake Today
Tibet Earthquake: नेपाल बाढ़ त्रासदी के बीच तिब्बत में भूकंप, 2 घंटे में 2 बार झटकों से कांपी धरती

तिब्बत में 4.7 तीव्रता का भूकंप

लेह के बाद शुक्रवार तड़के तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 4:02 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 30 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

अफगानिस्तान में आया भूकंप

इसके करीब 18 मिनट बाद भारत के एक और पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी भूकंप दर्ज किया गया। अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजकर 20 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3।5 मापी गई।

इसकी गहराई करीब 163 किलोमीटर थी। इतनी अधिक गहराई पर आने वाले भूकंप का सतह पर असर कई बार मुकाबले कम हो सकता है। राहत की बात है कि यहां भी अभी तक नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com