चीन में आया 7.2 तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में लगे झटके
- Written By: शुभम सोनडवले
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महससूस किए गए। जिसके तुरंत बाद घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल कर रोड पर आ गए। बताया जा रहा कि भूकंप के झटके काफी देर तेज महसूस किए गए। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के अलावा पुरे उत्तर भारत में महसूस किए गए।
दरअसल, भूकंप चीन के दक्षिणी झिंजियांग में आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। भूकंप के झटके भारत के अलावा किर्गिस्तान में भी महसूस किए गए। 7.01 तीव्रता वाला भूकंप काफी विनाशकारी माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि झिंजियांग में इस भूकंप से भारी तबाही मची होगी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Earthquake of Magnitude:7.2, Occurred on 22-01-2024, 23:39:11 IST, Lat: 40.96 & Long: 78.30, Depth: 80 Km ,Location: Southern Xinjiang, China for more information Download the BhooKamp App https://t.co/FYt0ly86HX@KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/E184snmSyH — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 22, 2024
भारत के इन शहरों में लगे भूकंप के झटके
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक झिंजियांग में भूकंप सोमवार रात 11 बजकर 39 मिनट के करीब आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। जबकि, गहराई जमीन से मात्र 80 किलोमीटर रही। लेकिन इस भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोग काफी घबराए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी हिली धरती; घरों से बाहर निकले लोग
हफ्ते भर में दूसरी बार हिली राजधानी दिल्ली, सुबह-सुबह भूकंप से दहशत में लोग
अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके; आधी रात में कांपी धरती
भूकंप के तेज झटके से फिर थर्राया दिल्ली, घरों से बाहर भागे लोग- VIDEO
इस महीने में दूसरी दफा लगे भूकंप के झटके
गौरतलब है कि 11 जनवरी, 2024 को दोपहर में 02 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 रही। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था।
भूकंप का कारण
बता दें कि 2.0 या 3.0 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होता है, जबकि 6.0 तीव्रता या इससे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक और विनाशकारी होता है। टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल, उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग के कारण भूकंप आता है।
