Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खराब मौसम के चलते PM मोदी रांची से सड़क के रास्ते जमशेदपुर रवाना

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 15, 2024 | 01:42 PM

PM मोदी का पुणे दौरा रद्द

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को खराब मौसम की वजह से उनके हेलीकॉप्टर के उड़ान नहीं भर पाने के कारण रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के जरिए जमशेदपुर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी का जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन महारैली’ को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

इस रैली को झारखंड में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जमशेदपुर जा रहे हैं और वह गोपाल मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे।”

यहां पढ़ें – अग्निपरीक्षा के लिए तैयार अरविंद केजरीवाल, बोले- 2 दिन में CM पद से दूंगा इस्तीफा

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से जमशेदपुर के गोपाल मैदान की दूरी करीब 126 किलोमीटर है। मोदी की यात्रा कोल्हान क्षेत्र में राजनीतिक महत्व रखती है। इस क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं। यह क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें नौ जनजातीय-बहुल निर्वाचन क्षेत्रों समेत विधानसभा की 14 सीट हैं। भाजपा 2019 के विधानसभा चुनावों में जनजातीय-बहुल नौ क्षेत्रों में से एक भी नहीं जीत पाई थी।

यहां पढ़ें – PM मोदी के बछिया पालने पर सियासी हलचल, राकेश टिकैत ने तंज कसते हुए कही ये बात

जानकारी दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले रविवार को झारखंड के रांची से 660 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से शुरुआत की। PM मोदी ने देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और ‘हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो’ की आधारशिला रखी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की जो बंडामुंडा-रांची एकल लाइन खंड और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशन के माध्यम से गुजरने वाले राउरकेला-गोमोह मार्ग का हिस्सा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Due to bad weather pm narendra modi left for jamshedpur from ranchi by road

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2024 | 01:42 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Ranchi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.